अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद योगी और केशव लोकसभा की सदस्यता से देंगे इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गोरखपुर और फूलपुर से सांसद हैं। राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब दोनों नेता अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। अपने पदों पर बने रहने के लिए दोनों को विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है।
highlights
- अमित शाह 29 जुलाई से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ में
- गोरखपुर से सांसद हैं योगी आदित्यनाथ और केशव फूलपुर से
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गोरखपुर और फूलपुर से सांसद हैं। राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब दोनों नेता अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। अपने पदों पर बने रहने के लिए दोनों को विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 29 जुलाई को तीन दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में और उत्साह बढ़ेगा। अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान शाह पार्टी की विभिन्न इकाइयों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।'
पार्टी नेताओं के अनुसार, इस दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भर के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर तय करेंगे कि योगी और केशव मौर्य किस सीट से चुनाव लड़ें।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को सुप्रीम राहत, TET पास करने के लिए मिलेंगे दो मौके
इन दोनों के अलावा तीन अन्य नेता उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री मोहसिन रजा को लेकर भी पार्टी रणनीति बनाने में जुटी है। ये तीनों भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। दिनेश शर्मा को पहले ही विधान परिषद में नेता सदन घोषित किया जा चुका है। ऐसे में उनका एमएलसी बनना लगभग तय माना जा रहा है।
योगी व केशव की सदस्यता को लेकर राकेश त्रिपाठी ने कहा कि इन सब चीजों पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही लेगा। अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा।
और पढ़ें: राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाना भी हुआ अनिवार्य
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें