यूपी विधानसभा चुनाव: राहुल-अखिलेश के पहुंचने से पहले इलाहाबाद में टूटा मंच (Video)
उत्तर प्रदेश चुनावों के चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन इलाहाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए बनाया गया मंच अचानक गिर गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश चुनावों के चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन इलाहाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए बनाया गया मंच अचानक गिर गया। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दरअसल इलाहाबाद में रोड शो के बाद राहुल-अखिलेश इसी मंच से रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन रोड शो के बाद दोनों नेता वहां नहीं पहुंचे। मंच टूटने की वजह उस पर भीड़ अधिक एकत्र होना बतायी जा रही है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इलाहाबाद में रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी यहां एक एक रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रचार के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई बस आनंद भवन से सिविल लाइंस और फिर गोल्फ पार्क तक गई।
#WATCH: Gol Park stage collapses, Akhilesh Yadav & Rahul Gandhi were to address from here after joint roadshow in Allahabad #UPPolls2017 pic.twitter.com/doIHdUAxE2
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2017
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के तहत इलाहाबाद में गुरुवार को विधानसभा की 12 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे।
विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें: नोटबंदी के बाद कितने खातों में जमा हुई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नकदी? RBI ने नहीं दी जानकारी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा