logo-image

रामपुर छेड़छाड़ मामला: दिनेश शर्मा बोले 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर'

यूपी के रामपुर में महिलाओं के साथ छेड़छाल के मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े कदम उठाने की बात कही है।

Updated on: 29 May 2017, 10:22 AM

नई दिल्ली:

यूपी के रामपुर में महिलाओं के साथ छेड़छाल के मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े कदम उठाने की बात कही है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है, 'महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व सरकार पर है, और सरकार पूरी तरह से तत्पर है।'

कल इस मुद्दे पर सपा नेता आज़म खान ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि, 'कोई हैरत की बात तो नहीं है, मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार, हत्याएं, लूट हुई हैं, तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं है।'

उन्होंने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था, 'लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो। योगीजी को धन्यवाद कहना चाहेंगे, और मीडिया को भी मुबारकबाद देना चाहेंगे कि इनकी अनदेखी से अपराध इस हद तक बढ़ रहा है।'

UP के रामपुर में मनचलों ने सरेआम की लड़कियों से छेड़छाड़, आजम खान का सरकार पर हमला

इसके बाद आज उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आज़म ख़ान को जवाब देते हुए यह बातें कहीं है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में कुछ मनचलों ने खुलेआम दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी।

इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में लड़कियां मदद की गुहार लगा रही थी और यह मनचले उनके साथ बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहे थे। 

इस वीडियो के वायरल होने से राज्य में अपराधियों के हौसले और कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

यह भी पढ़ें: ‘गदर’ निर्देशक अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को इस फिल्म में करेंगे लॉन्च, पोस्टर हुआ आउट

खेल से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें