रालोद का आरोप, भगवा वस्त्रधारी सांसदों को पीएम ने दे रखी है खुली छूट
भाजपा बड़ी चालाकी से अमर्यादित बयानों से किनारा कर लेती है।
लखनऊ:
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भगवा वस्त्रधारी सांसदों को कुछ भी बोलने की खुली छूट दे रखी है। ये भगवा वस्त्रधारी अपने कुबोलों से समाज में वोटों का ध्रुवीकरण कराने का कुचक्र रचते हैं और भाजपा बड़ी चालाकी से अमर्यादित बयानों से किनारा कर लेती है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के अमर्यादित बयान पर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि साधुवेश धारण करने के बाद जिनका मन पूजा-पाठ में लगना चाहिए, उनका मन चार बीवियों और चालीस बच्चों में लगना आश्चर्यचकित करता है।
त्रिवेदी ने कहा, 'हमारा देश विभिन्न धर्मो, जातियों एवं रीति-रिवाजों के साथ-साथ कई विभिन्नताओं का गुलदस्ता है। इसमें भारत माता का दिल समाहित है। लेकिन एक पार्टी विशेष के प्रतिनिधि समय-समय पर देश की एकता और अखंडता पर कुठाराघात करने का प्रयास करते हैं, जिसकी सार्वजनिक तौर पर निंदा भी की जाती है।'
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार के हठवादी रवैये का जनता करारा जवाब देगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा