उत्तर प्रदेश के 21 लाख राज्य कर्मचारियों की भरपूर बढ़ेगी सैलरी, मुख्यमंत्री अखिलेश का चुनावी तोहफा, लागू होगा सातवां वेतन आयोग
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अखिलेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए कैबिनेट में इसकी मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद कर्मचारियों को जनवरी से सातवें वेतन आयोग के मुताबिक नया वेतन मिलने लगेगा।
#FLASH Recommendations of 7th pay commission approved by Uttar Pradesh cabinet
— ANI UP (@ANINewsUP) December 13, 2016
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश का राज्यकर्मियों को अखिलेश सरकार ने निराश ना करते हुए बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन आयोग पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट बैठक में सरकार राज्य वेतन समिति की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 21 लाख राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को सातवें वेतन का लाभ मिलेगा।
Vaise to hum bahumat ki sarkar bana rahe hain, lekin koi alliance ho jayega toh 300 se zyada seats aa jayengi: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/bnb1yTMdOa
— ANI UP (@ANINewsUP) December 13, 2016
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से सरकार बनाने पर अखिलेश ने कहा वैसे तो हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं, लेकिन कोई गठबंधन हो जायेगा तो 300 से ज्यादा सीटें आ जायेंगी।
वहीं इस मौके पर नोटबंदी के बारें में अखिलेश ने कहा, 'जो लोग 50 दिन गिनते थे, सुनने में आया है कि वे और 50 दिन गिन रहे हैं। यह समस्या 50 दिन में भी नहीं सुधरेगी, एक साल लगेगा।'
Jo log 50 din ginte the, sunne mein aya hai ki woh aur 50 din gin rahe hain, yeh samasya 50 din mein nahi sudhregi, ek saal lagega: UP CM pic.twitter.com/EeGkPwLYOl
— ANI UP (@ANINewsUP) December 13, 2016
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा