राष्ट्रपति कोविंद जाएंगे कानपुर, स्वच्छता अभियान को दिखाएंगे झंडी
रामनाथ कोविंद पहली बार कानपुर जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे।
highlights
- राष्ट्रपति कोविंद आज जाएंगे कानपुर
- स्वच्छता अभियान को दिखाएंगे झंडी
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद आज पहली बार कानपुर जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद इस गांव से देशव्यापी अभियान 'स्वच्छता से सेवा' को हरी झंडी दिखाएंगे। ईश्वरीगंज गांव ही कानपुर का पहला खुले में शौच से मुक्त होने वाला गांव बना था।
इस दौरान राष्ट्रपति मंच से लोगों को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद राज्यपाल नाइक और आदित्यनाथ के साथ करीब ढ़ाई बजे पहुंचेंगे और छह बजे से पहले वापस लौट जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि पर रोक लगाई
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 3 अस्थायी हेलिपैड्स भी बनाए गए हैं, जिनमें से 1 ईश्वरीगंज गांव में और 2 चंद्र शेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ ऐग्रिकल्चर ऐंड टेक्नॉलजी के कैंपस में।
एसपीजी अफसर विजय किरण, डीएम सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ghar Wapsi: मुस्लिम से हिंदू बनना चाहते हैं तो जान लें क्या हैं धर्म परिवर्तन के नियम
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?
-
May 2024 Grah Gochar: मई में होंगे ये 4 बड़े ग्रह गोचर, नौकरी और शादी के लिए बनेंगे शुभ योग