नोएडा सेक्टर 142 में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत, पुलिस ठेकेदार और सुपरवाइजर गिरफ्तार

नोएडा में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए.

नोएडा में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Noida Building Colapse

नोएडा में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए. घटना सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-144 की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

Advertisment

मलबे में दबे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन चला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान अचानक शटरिंग कमजोर होकर गिर पड़ी, जिससे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के दौरान दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इमारत के ठेकेदार के साथ-साथ सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले में पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है. 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि साइट पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे और मजदूर बिना पर्याप्त सेफ्टी गियर के काम कर रहे थे. शटरिंग की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है.

 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.

प्रशासन की सख्ती के संकेत

इस घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में और जिम्मेदार लोग सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह हादसा एक बार फिर तेजी से हो रहे शहरी निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है.

Uttar Pradesh
Advertisment