logo-image

यूपी: मकान बेचने पर पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद को हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on: 26 Apr 2017, 10:02 PM

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में बुधवार को मकान बेचने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को घटनास्थल से हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीएसी के पास रहने वाले विनोद कुमार का मकान को लेकर अपनी पत्नी रजनी से विवाद चल रहा था। मकान रजनी के नाम था और वह अपनी बेटी वंदना के साथ इसी मकान में रहती थी। रजनी मकान को बेचना चाहती थी पर विनोद इसके खिलाफ था।

ये भी पढ़ें: यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हुई योगी सरकार, जल्द ही खोले जाएंगे 21 नए थाने

कुछ साल पहले विनोद और उसका बेटा अश्वनी किसी मामले में जेल चले गए। इसी दौरान रजनी ने मकान 20 लाख में बेच दिया और कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में दूसरा मकान खरीद लिया। जहां अब वह अपनी बेटी वंदना और दामाद सोमपाल गुप्ता के साथ रह रही थी। हाल ही में जमानत पर छूट कर आए विनोद को जब मकान बेचे जाने का पता चला तो वह गुस्से में आग बबूला हो गया।

पुलिस ने बताया कि विनोद नशे की हालत में जवाहरनगर स्थित रजनी के घर पर पहुंचा और उसे अकेला पाकर गर्दन रेत कर हत्या कर दी। रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद विनोद वहीं बैठ गया। इसी बीच शोर सुन कर मौके पर आए लोगों ने स्थिति देख पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: यूपी में बेटी के जन्म पर महिला को तीन तलाक़ की धमकी

मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद को हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)