प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद, योगी सरकार जल्द करेगी घोषणा
इलाहाबाद अरबी शब्द इलाह (दीन-ए-इलाही में इसे अल्लाह माना गया है) और फारसी शब्द आबाद (अर्थात बसाया हुआ) से मिलकर बना है।
नई दिल्ली:
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का फ़ैसला किया है। अगर सब-कुछ सही रहा तो 2019 के कुंभ मेला से पहले ही इसका नाम बदल दिया जाएगा।
तीर्थराज प्रयाग के नाम से मशहूर इलाहाबाद में अगले साल संगम पर कुंभ मेला होना है। बता दें कि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है इसलिए इसे संगम के नाम से भी जाना जाता है।
कुंभ हिंदुओं की प्रमुख धार्मिक मान्यताओं की परंपराओं में एक है, जिसमें करोड़ों लोग जुटते हैं। इसलिए इसे लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश होगी।
जानकार बताते हैं कि इलाहाबाद पहले प्रयाग के नाम से ही जाना जाता था लेकिन 1583 में मुगल बादशाह अकबर ने इसका नाम बदलकर इलाहाबाद कर दिया था।
इलाहाबाद अरबी शब्द इलाह (दीन-ए-इलाही में इसे अल्लाह माना गया है) और फारसी शब्द आबाद (अर्थात बसाया हुआ) से मिलकर बना है।
गौरतलब है कि यूपी में ज़िलों या क़स्बों का नाम बदलने की सियासत काफी पुरानी है। इससे पहले मायावती के सीएम रहते हुए 8 पुराने शहरों के नाम बदले थे और इन्हें दलित महापुरुषों के नाम पर रखे थे।
हालांकि बाद में अखिलेश यादव की सरकार ने मायावती के फैसले को पलटते हुए पुराने नाम वापस दे दिए। इसमें अमेठी, हापुड़, शामली, संभल, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज और अमरोहा शामिल हैं।
और पढ़ें- राहुल गांधी ने पीएम को पेट्रोल के दाम कम करने के लिए दिया फ्यूल चैलेंज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी