...जब पूर्व PM से लेकर CM तक, सब पर फेंका जा चुका है जूता
सीतापुर में सोमवार को एक रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किसी शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
यूपी:
सीतापुर में सोमवार को एक रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर किसी शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि इसके पहले भी कई मत्रियों और नेताओं के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।
मनमोहन सिंह
26 अप्रैल 2009 को गुजरात के अहमदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान एक युवक ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जूता फेंकने की कोशिश की थी। मनमोहन सिंह उस समय रैली को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, जूता मंच से कुछ दूरी पर गिरा था।
पी. चिदंबरम
2009 में पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर पत्रकार जरनैल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान जूता फेंका था। जरनैल सिंह 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट दिए जाने से नाराज थे। इस मुद्दे पर जरनैल सिंह ने गृहमंत्री से सवाल पूछा और जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसने चिदंबरम पर जूता फेंक दिया था।
बीएस येदियुरप्पा
28 अप्रैल 2009 को हासन जिले में भाजपा की रैली में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर चप्पल फेंकी गई थी।
उमर अब्दुल्ला
15 अगस्त 2010 को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ध्वजारोहण कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनकी तरफ जूता उछाल कर फेंका था। यह एक शर्मनाक वाक्या था।
जनवरी 2012: राहुल गांधी की सभा में जूता
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून के विकास नगर में रैली कर रहे थे। राहुल की चुनावी सभा के दौरान ही कुलदीप नाम के एक युवक ने राहुल के मंच पर जूता फेंका था। हालांकि, जूता राहुल के पास तक नहीं पहुंच पाया। लोगों ने इस व्यक्ति को पकड़कर उसकी पिटाई शुरु कर दी, जिस पर राहुल ने कहा कि उसे मारा न जाए। बाद में पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
अरविंद केजरीवाल
पहली घटना: 27 दिसंबर 2014 को एक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका गया था। जूता फेंकने वाले युवक को तुरंत पकड़ लिया गया था।
दूसरी घटना: 9 अप्रैल 2016 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने उन पर जूता फेंका। ये सब तब हुआ, जब वो ऑड-ईवन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर 6 अक्टूबर 2014 को एक आदमी ने जूता फेंकने का प्रयास किया था। वह पुणे के कोथरूड इलाके में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
प्रकाश सिंह बादल
15 अगस्त 2014 को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की कोशिश की गई थी। प्रकाश सिंह बादल लुधियाना से 50 किलोमीटर दूर स्थित इसरू गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे।
विक्रमजीत मजीठिया
15 सितंबर 2016 को पंजाब के कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत मजीठिया पर विधानसभआ में जूता फेंका गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!