किन लोगों के खाते में नहीँ आएगी मईया सम्मान योजना की नई किस्त, यहां पर चेक कर लें

Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना आर्थिक सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.

Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना आर्थिक सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Maiya Samman yojana

Mukhyamantri Mainiya Samman Yojana: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना आर्थिक सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है. होली के मौके पर सरकार ने कई जिलों में लंबित किस्तों का भुगतान भी शुरू कर दिया है, जिससे लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

Advertisment

एक साथ मिल रहीं 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त

राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन महिलाओं को अब तक 17वीं और 18वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें दोनों किस्तों की कुल 5000 रुपये की राशि एक साथ भेजी जा रही है. वहीं, जिनके खाते में 17वीं किस्त पहले ही ट्रांसफर हो चुकी है, उन्हें 18वीं और 19वीं किस्त एक साथ मिलने की संभावना है.

पहले चरण में बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामतारा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा समेत 12 जिलों में भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई है. अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से राशि भेजी जा रही है.

किन महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त?

हालांकि इस बार कुछ लाभार्थी महिलाएं अगली किस्त से वंचित रह सकती हैं. सरकार ने साफ किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं. जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उनके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं होगी. जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकरदाता है, वे योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे.

  • अगर महिला या उनके पति केंद्र या राज्य सरकार, स्थानीय निकाय या सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान में कार्यरत हैं चाहे नियमित, संविदा या मानदेय पर तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी भी योजना से बाहर रखे गए हैं.
  • जो महिलाएं पहले से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

अगर आप झारखंड की निवासी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो आधिकारिक पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर “चेक स्टेटस” विकल्प चुन सकती हैं. यहां आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए लॉगिन किया जा सकता है.

यदि आवेदन की स्थिति “Approved” दिखती है और डीबीटी प्रक्रिया सक्रिय है, तो राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसके अलावा नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी आवेदन की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है. होली के इस त्योहार पर योजना की किस्त ने कई घरों में राहत और खुशियां दोनों पहुंचाई हैं, लेकिन पात्रता शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें - यूपी के जिमों में लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर रखना होगा अनिवार्य, जानें CM योगी ने क्यों लिया फैसला?

utility
Advertisment