/newsnation/media/media_files/2026/02/11/up-budget-2026-scooty-scheme-2026-02-11-12-50-56.jpg)
इस योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी दे रही योगी सरकार Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)
UP Rani Laxmi Bai Scooty Scheme: यूपी की योगी सरकार हर वर्ग के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से कुछ योजनाएं महिलाओं और बालिकों के लिए भी चलाई जा रही हैं. जिनका मकसद महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करना है. इन्हीं में से एक योजना है रानी लक्ष्मी स्कूटी योजना. इस योजना के तहत योगी सरकार राज्य की मेधावी छात्राओं को स्कूटी देती है. हालांकि इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलता है जो उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं.
दरअसल, योगी सरकार इस योजना के तहत उन छात्राओं को फ्री में स्कूटी देती है जो कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ती है. जिससे उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी ना हो. सरकार इस योजना के जरिए बेटियों के आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी पढ़ाई बीच में न छूटने और उन्हें रोजाना आने जाने की दिक्कत से निजात दिलाना है. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में छात्राओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
किन छात्राओं को मिलता है इस योनजा से लाभ?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. इस योजना का लाभ पाने के लिए पहली शर्त ये है कि छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हो. साथ ही छात्रा स्नातक या परास्नातक की पढ़ाई कर रही हो. साथ ही पढ़ाई में भी वो अव्वल हो यानी परीक्षा में वह अच्छे नंबरों से पास हुई हो. यानी छात्रा का मेधावी श्रेणी में आना अनिवार्य है. इसके अलावा छात्रा के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को मिलेगा लाभ
बता दें कि सरकार ने इस योजना के लिए परिवार की आय इसलिए तय की है कि उससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को प्राथमिक मिल सके. जब छात्रा आवेदन करती है उस वक्त उसके पास आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पिछले क्लास की मार्कशीट, कॉलेज आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी होना अनिवार्य है. इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर छात्राओं की पात्रता तय की जाएगी. उसके बाद छात्राओं का नाम तय किया जाएगा.
कैसे कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन?
इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने होगा. छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा. जहां उन्हें फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करनी होंगी. साथ ही मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे. छात्रा का फॉर्म जमा होने के बाद विभाग उन फॉर्म की जांच करेगा.
नोडल सेंटर पर किया जाता है स्कूटी का वितरण
इस योजना के लिए चयनित छात्रा को जिले के नोडल सेंटर से उनके चयन की सूचना दी जाएगी. जहां स्कूटी का वितरण किया जाता है. बता दें कि योगी सरकार की ये पहल बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. जिससे वे अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी बिना किसी परेशानी के आ जा सकें और वे बीच में ही अपनी पढ़ाई ना छोड़ें.
ये भी पढ़ें: School Holiday Update: यूपी में 3 दिन की छुट्टी कन्फर्म, जानें आपके शहर में कब तक बंद रहेंगे स्कूल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us