/newsnation/media/media_files/2026/01/28/new-aadhaar-aap-2026-01-28-13-21-17.jpg)
new aadhaar aap Photograph: (sora)
New Aadhaar App: आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने हाल ही में नए आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है. इस अपडेट के साथ अब लोग अपने आधार से जुड़े कई काम घर बैठे और आसान तरीके से कर सकेंगे. नया आधार ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और सुविधाओं से भरपूर है. इस नए ऐप के जरिए आप अपने आधार की जानकारी को सुरक्षित रूप से अपडेट और प्रबंधित कर सकते हैं. अब आपको कई आधार-संबंधित कामों के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पुराने mAadhaar ऐप की तुलना में यह नया आधार ऐप कई एडवांस्ड फीचर्स देता है. बता दें कि नया ऐप नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसके फुल वर्जन में अधिकतर फीचर्स सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो चुके हैं. पहले यह कुछ सीमित फीचर्स के साथ डाउनलोड के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब यह पूरा आधार-लिंक्ड फीचर्स का सेट प्रदान करता है. तो चलिए इस नए ऐप की कुछ खास सुविधाएं जानते हैं.
मोबाइल नंबर और पता अपडेट
अब आप अपने आधार से मोबाइल नंबर और घर का पता ऑनलाइन और घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए होम पेज पर खास टैब दिया गया है जिसमें मोबाइल और पता अपडेट के विकल्प मिलते हैं.
Download masked or unmasked Aadhaar securely using the Aadhaar App—anytime, anywhere.
— Aadhaar (@UIDAI) February 3, 2026
Aadhaar App: Paperless, Efficient & Secure#Aadhaar#UIDAI#AadhaarApp#DigitalIdentity#DigitalIndia#MaskedAadhaar#UnmaskedAadhaar#DigitalIdentityReimagined@GoI_MeitY@AshwiniVaishnaw… pic.twitter.com/mJkzgpabEx
परिवार के आधार जोड़ें
आप अपने खाते में परिवार के 5 आधार कार्ड तक जोड़ सकते हैं, जिससे सभी को एक ही जगह मैनेज करना आसान होगा.
ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन
इस फीचर से आप अपना आधार नंबर शेयर किए बिना अपनी पहचान साबित कर सकते हैं. इसमें आप चुन सकते हैं कि आप दूसरों के साथ कौन-सी जानकारी (जैसे नाम, फोटो, पता आदि) शेयर करना चाहते हैं.
QR कोड स्कैन से पहचान
ऐप आपके लिए एक QR कोड जनरेट करता है, जिसे अधिकृत टर्मिनल पर स्कैन कर पहचान को कन्फर्म किया जा सकता है.
बायोमीट्रिक लॉकिंग
अब आप आधार ऐप में फिंगरप्रिंट, फेस या आइरिस स्कैन को लॉक कर सकते हैं, जिससे पहचान और भी सुरक्षित रहेगी. ध्यान रहे कि फोन खो जाने पर आप अपने आधार से लॉग आउट हो जाएंगे. नए फुल वर्जन के साथ यह आधार ऐप नागरिकों को अब अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित डिजिटल पहचान सेवा देगा.
यह भी पढ़ें- EPFO Update: क्या 7500 रुपए तक बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन, सामने आया श्रम मंत्रालय का जवाब
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us