/newsnation/media/media_files/2025/01/13/nzmSg9UlnpOTRMuCXGU2.jpg)
गर्मियों के मौसम में ना लें बिजली के बिल की टेंशन
PM Surya Ghar Yojana: उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत होने लगी है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखा चलाने लगे हैं. मार्च के आखिर तक कूलर और एसी भी चलना शुरू हो जाएंगे. ऐसे में ज्यादातर लोगों को बिजली के बिल की टेंशन होने लगती है. अगर आप भी गर्मियों में आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल के चलते टेंशन में हैं तो मोदी सरकार ने आपको इसका एक उपाय भी दे दिया है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं पीएम सूर्य घर योजना के बारे में. जिसके तहत आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. जिसमें मोदी सरकार आपको सीधी सब्सिडी भी दे रही है. घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से आपके बिजली के बिल की टेंशन खत्म होने के साथ आपको बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगी.
बिजली के अलावा मिलेगा ये फायदा
बता दें कि इस योजना के तहत मोदी सरकार एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना चाहती है. दरअसल, सरकार चाहती है कि परिवार अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करें. इसके साथ ही ग्रिड से जोड़कर सोलर पैनल से पैदा हुए एक्सट्रा यूनिट का फायदा भी होता है. इस योजना में सरकार की ओर से सब्सिडी भी जाती है है.
कितनी मिलती है सब्सिडी
अगर आप पहले 2 किलोवाट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाते हैं तो आपको सरकार 30,000 रुपये प्रति किलोवाट की दर से सहायता मिलती है. वहीं अगर आप 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको तीसरे किलोवाट पर 18,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी आपको कुल मिलाकर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी जो सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.
वहीं अगर कोई परिवार 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाता है तो पहले 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और अतिरिक्त 1 किलोवाट पर 18,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी आपको कुल 78,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. जिससे शुरुआती लागत काफी हद तक कम हो जाएगी.
ऐसे करें आवेदन, ये हैं शर्तें
इस योजना के लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के आधिकारिक पोर्टल https://consumer.pmsuryaghar.gov.in/consumer/#/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत कुछ शर्ते भी रखी गई हैं. जिसके तहत सोलर सिस्टम सिर्फ रिहायशी इमारत यानी जिस घर में आप रहते हैं उसी पर ही लगवा सकते हैं. इसमें ग्रिड कनेक्टेड या हाइब्रिड मॉडल ही पात्र हैं. ये सोलर पैनल भारत में बने डीसीआर मॉड्यूल होने चाहिए. साथ ही इसका इंस्टॉलेशन रजिस्टर्ड वेंडर द्वारा ही कराया जाना चाहिए. बता दें कि इस योजना के तहत एक घर को सिर्फ एक बार ही सब्सिडी मिलेगी.
ये भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से घटेगा बिजली बिल, जानें 3 किलोवाट तक कितनी मिलेगी सब्सिडी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us