PM Kisan की 22वीं किस्त पर आया अपडेट, होली से पहले इन किसानों के खाते में आएगी 4 हजार की राशि

PM Kisan: PM Kisan की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. कुछ किसानों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट.

PM Kisan: PM Kisan की 22वीं किस्त जल्द जारी हो सकती है. कुछ किसानों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
PM Kisan Yojana

सांकेतिक तस्वीर Photograph: (NN)

PM Kisan: केंद्र सरकार की अहम योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर देशभर के किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है. इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब सभी की नजर 22वीं किस्त पर टिकी है. 

Advertisment

कब तक जारी हो सकती है 22वीं किस्त

पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त जल्द ही किसानों के खातों में भेजी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली से पहले किसानों को यह राशि दे सकती है. माना जा रहा है कि 24 फरवरी 2026 के बाद कभी भी 22वीं किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

इन किसानों को मिल सकते हैं 4 हजार

इस बार 4000 रुपये मिलने की चर्चा भी तेज है. आमतौर पर हर किसान को 2000 रुपये मिलते हैं, लेकिन जिन किसानों को पिछली यानी 21वीं किस्त किसी तकनीकी वजह से नहीं मिली थी और उन्होंने अब अपनी गलती सुधार ली है, उन्हें एक साथ दो किस्तों का पैसा मिल सकता है. ऐसे किसानों के खाते में 4000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. बाकी पात्र किसानों को सामान्य रूप से 2000 रुपये ही मिलेंगे.

E KYC है अनिवार्य

सरकार ने साफ किया है कि ई-केवाईसी अनिवार्य है. अगर किसी किसान ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो उसकी किस्त अटक सकती है. किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी सेंटर पर बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

ऑनलाइन चेक कर सकते हैं स्टेटस

किसान अपनी किस्त का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें. वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरने के बाद पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी. ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे समय रहते अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि होली से पहले मिलने वाली इस आर्थिक मदद का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 22nd Installment: कब आएंगे पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के पैसे? जानें वीडियो रिपोर्ट में

utility PM Kisan
Advertisment