राहुल गांधी का PM मोदी को पत्र:  दलित छात्रों का उठाया मुद्दा, समस्याओं के समाधान की मांग
लालू यादव ने जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक, कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैंड-पार्टी के साथ बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता
कोविड-19 का प्रोटीन स्वस्थ कोशिकाओं पर करता है हमला: अध्ययन
डब्ल्यूटीसी फाइनल : लॉर्ड्स के मैदान पर ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
केंद्र सरकार बताए भारत-पाक सीजफायर में डोनाल्ड ट्रंप की क्या भूमिका थी: संजय राउत
शाहरुख खान के साथ फिल्म कर छोड़ा बॉलीवुड, अब 400 करोड़ के आलीशान घर में रहती है ये एक्ट्रेस, दिखाई कोने-कोने की झलक
Breaking News LIVE: बिहार में फिर से दिनदहाड़े हुई फायरिंग; आज दिल्ली के विधायकों-सासंदों से मिलेंगे पीएम मोदी
जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर, दुल्हन समेत पांच की मौत
पिछले साल पिता की हुई मौत, अब स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही ये एक्ट्रेस, 9 साल की बेटी को भेजा अमेरिका

Vande Bharat Express : देश को कल से मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पश्चिम रेलवे 30 सितंबर 2022 से गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है. यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय आराम और सुविधाएं प्रदान करेंगी.

पश्चिम रेलवे 30 सितंबर 2022 से गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है. यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय आराम और सुविधाएं प्रदान करेंगी.

author-image
Deepak Pandey
New Update
Vande  Bharat Express

Vande Bharat Express( Photo Credit : फाइल फोटो)

पश्चिम रेलवे 30 सितंबर 2022 से गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है. यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय आराम और सुविधाएं प्रदान करेंगी. पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत में कई आधुनिक विशेषताएं हैं जैसे स्लाइडिंग दरवाजे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, अटेंडेंट कॉल बटन, बायो-टॉयलेट, स्वचालित प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, रिक्लाइनिंग सुविधा, आरामदायक सीटें आदि. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर, 2022 को 10.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच उद्घाटक यात्रा के लिए यात्री अपने टिकट बुक कर सकेंगे. यह ट्रेन उद्घाटन के दौरान ट्रेन संख्या 09404 के रूप में अहमदाबाद से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर रुकेगी.

Advertisment

वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और रविवार को नहीं चलेगी. ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 06.10 बजे प्रस्थान करेगी और 12.30 बजे गांधीनगर केपिटल पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस गांधीनगर केपिटल से 14.05 बजे प्रस्थान करेगी और 20.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हैं. अहमदाबाद एवं मुंबई सेंट्रल के बीच की उद्घाटक सेवा ट्रेन संख्या 09404 की बुकिंग खुली है, जबकि ट्रेन संख्‍या 20901/20902 की बुकिंग 30 सितम्‍बर, 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं.

1 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 12009/12010 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल शताब्दी एक्सप्रेस के समय में संशोधन और गंतव्य में परिवर्तन

मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर केपिटल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के फलस्वरूप ट्रेन संख्‍या  12009/12010 शताब्दी एक्सप्रेस अब 1 अक्टूबर, 2022 से मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलेगी. ट्रेन नंबर 12009 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस मुंबई से 06.10 बजे के मौजूदा समय के बजाय 06.20 बजे प्रस्थान करेगी और 6.33 बजे के बजाय 6.43 बजे बोरीवली पहुंचेगी. तदनुसार, यह ट्रेन 12.25 बजे के मौजूदा समय के बजाय 12.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसी प्रकार 1 अक्‍टूबर, 2022 से वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12010 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मौजूदा 15.05 बजे के स्‍थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी, इसके मार्ग के गंतव्य स्टेशन तथा अन्‍य स्‍टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा.

Source : News Nation Bureau

narendra modi in gujarat vande bharat train schedule PM Narendra Modi Vande Bharat train Vande Bharat Express
      
Advertisment