Trains Delayed: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड और कोहरे के डबल अटैक की चपेट में हैं. पहाड़ों पर तापमान में जारी गिरावट की वजह से मैदानी इलाकों में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है. खासकर दिल्ली और आसपास के इलाकों का हाल ज्यादा बेहाल है. इसके साथ ही कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रैफिक पर कोहरे की ज्यादा मार पड़ी है. नतीजतन कई फ्लाइट्स और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. आलम यह है कि जिस ट्रेन को सुबह में अपने गंतव्य पहुंचना होता है, वो शाम को पहुंच रही है. ऐसे में दिल्ली पहुंचे वाली ट्रेनें 8 से 12 घंटे लेट चल रही हैं.
निर्धारित समय से देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें -
- -आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस
- -आनंद विहार-कामख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- -हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर
- -नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस
- -हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस
- - नई दिल्ली-कालका शताब्दी
- -हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस
- हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें (आठ घंटे से अधिक लेट)
- - अयोध्या छावनी-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस
- -भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- -रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस
- -आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस
- बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- -गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस
- -कामख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- -मालदा टाउन-पुरानी दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस
- -कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- -पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
- गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- -दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस
Source : News Nation Bureau