Train Cancelled today (Photo Credit: News Nation)
New Delhi:
Train Cancelled today: देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में खून जमा देनी वाली कड़कड़ाती सर्दी के बीच घने कोहरे ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी है. कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इस क्रम में भारतीय रेलवे ने आज यानी मंगलवार को बड़ा कदम उठाते हुए 289 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं. हालांकि रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ट्रेनों की टाइमिंग में होने वाले परिवर्तन की हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
289 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया
जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने सुबह 10 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी कि 289 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है. हालांकि ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे रेलवे ने कोई कारण नहीं बताया है. लेकिन माना जा रहा है कि कोहरा यानी खराब मौसम, पटरियों का मरम्मतीकरण कार्य समेत दूसरे कारणों की वजह से ऐसा किया गया है. जानकारी के अनुसार 15 से ज्यादा ट्रेनों का समय चेंज किया गया है और एक दर्जन से अधिक के रूट बदले गए हैं.
क्रम संख्या | ट्रेन नंबर | ट्रेन |
कितना लेट |
1 | 12229 | लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस | 3 घंटे की देरी |
2 | 02569 | दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल | 3 घंटे की देरी |
3 | 12801 | पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस | 2.45 घंटे की देरी |
4 | 14207 | प्रतापगढ़-ल्ली जंक्शन पद्मावत | 3 घंटे की देरी |
5 | 12557 | मुज्जफरपुर-आनंद विहार | 2 घंटे की देरी |
6 | 12429 | लखनऊ-नई दिल्ली मेल | 2 घंटे की देरी |
7 | 12391 | राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी | 3.15 घंटे की देरी |
8 | 02563 | बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल | 2 घंटे की देरी |
9 | 15658 | कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र | 3 घंटे की देरी |
10 | 20805 | विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन | 2 घंटे की देरी |
11 | 22181 | जबलपुर-निजामुद्दीन | 3 घंटे की देरी |
12 | 12615 | चेन्नई-नई दिल्ली | 2 घंटे की देरी |
13 | 12721 | हैदराबाद-निजामुद्दीन | 2.30 घंटे की देरी |
14 | 14205 | अयोध्या कैंट--दिल्ली एक्सप्रेस | 4 घंटे की देरी |
15 | 14554 | दौलतपुर चौक-दिल्ली एक्सप्रेस | 2 घंटे की देरी |
ऐसे करें चेक ट्रेनों का स्टेटस
आप आपने नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर आपनी ट्रेन का करंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप घर बैठे अपने मोबाइल पर भी ट्रेनों के परिचालन, स्टेटस और टाइमिंग की जानकारी कर सकते हैं. कैंसिल ट्रेनों का स्टेटस जानने के लिए आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी की साइट https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 से ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं.