Indian Railway: नए साल पर रेलवे ने दिया बड़ा झटका, खबर सुनकर यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
Train Cancelled today: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए 221 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों को टाइमिंग बदल दी है और कइयों को रूट बदल दिए हैं
New Delhi:
Train Cancelled today: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए 221 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों को टाइमिंग बदल दी है और कइयों को रूट बदल दिए हैं. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं. यूं तो रेलवे ने इस कदम के पीछे कोई सटीक कारण तो नहीं बताया है, लेकिन खराब मौसम, पटरियों के मेंटेनेंस और दूसरे कारणों को ट्रेन कैंसिलेशन के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है.
भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारिक वेबसाइट पर कैंसिल होने वाली ट्रेनों की लिस्ट अपलोड़ कर दी गई है. लिस्ट के अनुसार आज 192 ट्रेनों को पूर्ण रूप से कैंसिल किया गया है, जबकि 29 ट्रेनों को आशिक रूप से रद्द रखा गया है. इसके साथ ही 12 गाड़ियों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और 4 ट्रेनों का रूट बदला गया है.
ये खबर भी पढे़ं- LPG cylinder Price: एलपीजी के दामों में हुई बढ़ोतरी, अब इस भाव मिलेगा सिलेंडर
( Train Cancelled today ) ये ट्रेनें हुई रद्द
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम |
1 | 01371 | अमरावती – वर्धा |
2 | 01626 | भटिंडा – धुरी |
3 | 02517 | कोलकाता टर्मिनल – गुवाहाटी |
4 | 04403 | दिल्ली- सहारनपुर |
5 | 04909 | दिल्ली – पानीपत |
6 | 05035 | सीवान जंक्शन – गोरखपुर |
7 | 05155 | छपरा- गोरखपुर |
8 | 05156 | गोरखपुर – छपरा |
9 | 12505 | नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या – आनंद विहार टर्मिनल |
10 | 12506 | पूर्वोत्तर एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या |
11 | 12524 | नई दिल्ली सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली-जलपाईगुड़ी |
12 | 12571 | हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनल |
13 | 12583 | डबल डेकर एसी लखनऊ – आनंद विहार टर्मिनल |
14 | 12584 | डबल डेकर एसी आनंद विहार टर्मिनल – लखनऊ |
15 | 14004 | एक्सप्रेस नई दिल्ली – मालदा टाउन |
16 | 14006 | लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी |
17 | 01620 | एक्सप्रेस स्पेशल शामली दिल्ली |
ऐसे करें चेक ट्रेनों का स्टेटस ( Train Cancelled today )
आप आपने नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर आपनी ट्रेन का करंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप घर बैठे अपने मोबाइल पर भी ट्रेनों के परिचालन, स्टेटस और टाइमिंग की जानकारी कर सकते हैं. कैंसिल ट्रेनों का स्टेटस जानने के लिए आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी की साइट https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 से ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें