logo-image

Indian Railways: रक्षांबधन पर रेलवे ने कैंसिल कर दीं 30 से भी ज्यादा ट्रेनें 

इंडियन रेलवे ने किसान आंदोलन के चलते रक्षाबंधन के दिन 30 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है. वहीं, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया गया है.

Updated on: 22 Aug 2021, 02:06 PM

नई दिल्ली:

रक्षाबंधन के ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए  जरूरी खबर. यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन लिस्ट को जरूर चेक कर लें. क्योंकि आपकी ट्रेन कैंसिल भी हो सकती है. इंडियन रेलवे ने किसान आंदोलन के चलते रक्षाबंधन के दिन 30 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है. वहीं, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया गया है. रद्द हुई ट्रेनों में अमृतसर, नई दिल्ली, वैष्णो देवी, कटरा, हावड़ा, पठानकोट, चंडीगढ़ समेत कई रूटों की ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों को रद्द किया है. लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए उत्तर रेलवे ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है.

 

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें ज्यादा ट्रेनें पंजाब की तरफ जाने वाली हैं. ट्रेनों के रद्द करने की सूचना के साथ रेलवे ने रक्षाबंधन के अवसर पर ट्वीट कर विश्वास और सुरक्षा का बंधन-रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.

22 अगस्त 2021 को कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट:

1. ट्रेन नंबर – 22439 – NDLC-SVDK – 22 अगस्त 2021
2. ट्रेन नंबर – 22440 – SVDK-NDLS – 22 अगस्त 2021
3. ट्रेन नंबर – 02014 – ASR-NDLS – 22 अगस्त 2021
4. ट्रेन नंबर – 02029 – NDLS-ASR – 22 अगस्त 2021
5. ट्रेन नंबर – 02030 – ASR-NDLS – 22 अगस्त 2021
6. ट्रेन नंबर – 02053 – HW-ASR – 22 अगस्त 2021
7. ट्रेन नंबर – 02054 – ASR-HW – 22 अगस्त 2021
8. ट्रेन नंबर – 02462 – SVDK-NDLS – 22 अगस्त 2021
9. ट्रेन नंबर – 04034 – SVDK-DLI – 22 अगस्त 2021
10. ट्रेन नंबर – 04067 – NDLS-ASR – 22 अगस्त 2021
11. ट्रेन नंबर – 04068 – ASR-NDLS – 22 अगस्त 2021
12. ट्रेन नंबर – 04077 – DLI-PTK – 22 अगस्त 2021
13. ट्रेन नंबर – 04078 – PTK-DLI – 22 अगस्त 2021
14. ट्रेन नंबर – 04078 – PTK-DLI – 23 अगस्त 2021
15. ट्रेन नंबर – 04468 – JUC-HSX – 22 अगस्त 2021
16. ट्रेन नंबर – 04481 – HSX-JUC – 22 अगस्त 2021
17. ट्रेन नंबर – 04481 – HSX-JUC – 22 अगस्त 2021
18. ट्रेन नंबर – 04482 – JUC-HSX – 22 अगस्त 2021
19. ट्रेन नंबर – 04541 – CDG-ASR – 22 अगस्त 2021
20. ट्रेन नंबर – 04542 – ASR-CDG – 22 अगस्त 2021
21. ट्रेन नंबर – 04561 – CDG-ASR – 22 अगस्त 2021
22. ट्रेन नंबर – 04562 – ASR-CDG – 22 अगस्त 2021
23. ट्रेन नंबर – 04663 – DDN-ASR – 22 अगस्त 2021
24. ट्रेन नंबर – 04664 – ASR-DDN – 22 अगस्त 2021
25. ट्रेन नंबर – 04665 – NDLS-ASR – 22 अगस्त 2021
26. ट्रेन नंबर – 04666 – ASR-NDS – 22 अगस्त 2021
27. ट्रेन नंबर – 04681 – NDLS-JUC – 22 अगस्त 2021
28. ट्रेन नंबर – 04682 – JUC-NDLS – 22 अगस्त 2021
29. ट्रेन नंबर – 04688 – ASR-SHC – 22 अगस्त 2021
30. ट्रेन नंबर – 01077 – PUNE-JAT – 23 अगस्त 2021

आंशिक रूप से कैंसिल ट्रेनें:

ट्रेन नंबर 09326 अमृतसर इंदौर स्पेशल 22 अगस्त 2021 को हजरत निजामुद्दीन से अमृतसर के बीच कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 02920 श्रीमाता वैष्णों देवी-डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त 2021 को नई दिल्ली से कटरा के बीच कैंसिल रहेगी.

संपूर्ण जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर कर सकते हैं संपर्क:

किसी भी तरह की परेशानी के समाधान के लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप पर देख सकते हैं.