Delayed Trains: राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में इस समय सर्दी अपने पीक पर पहुंच गई है. तापमान में तेजी से आई गिरावट ने जहां लोगों की तौबा करा दी है, वहीं रही सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी है. घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कोहरे की सबसे ज्यादा मार ट्रैफिक पर पड़ी है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर जहां हेड लाइट ऑन वाहनों को रेंगते देखा जा सकता है, वहीं मौसम की खराबी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें या तो कैंसिल कर दी गई हैं या फिर वो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. ऐसे में अगर आप भी कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें. क्योंकि 90 से ज्यादा ट्रेनें कोहरे की वजह से 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं.
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
- -हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस
- -हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
- -पुरानी दिल्ली-जैसलमेर रुणिचा एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस
- -हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- -पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
- -दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- -कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- -भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस
- -मालदा टाउन-पुरानी दिल्ली
- -लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस
- -भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी
- -रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस
- -कामख्या-पुरानी दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस
- -गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
- -राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- -सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
- -मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- -रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस
- -राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- -हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
- -वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस
- -भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी
- -बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- -आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस
- -हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस
- -नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस
Source : News Nation Bureau