मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कैसे करें अप्लाई? अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कैसे अप्लाई करना है, ये अभी सबसे बड़ा सवाल है, आइये जानते हैं.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कैसे अप्लाई करना है, ये अभी सबसे बड़ा सवाल है, आइये जानते हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक खास योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत महिलाओं को दिल्ली सरकार हर माह 21 रुपये देगी. साल 2024 में दिल्ली की तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी ने इस योजना की घोषणा की थी. 

Advertisment

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: योजना के लिए कैसे करें अप्लाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना से जुड़ी सभी जानकारियां आज दे दी है. कल से यानी 13 दिसंबर से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं को जल्द ही योडना की पहली किस्त मिल जाएगी. योजना के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आइये जानते हैं, योजना के लिए कैसे आवेदन करना होगा और इसकी प्रक्रिया क्या है. 

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: महिलाओं के सवालों का दिया जवाब

दिल्ली की महिलाओं को लंबे समय से इतंजार था कि उन्हें आखिर कब महिला सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू होगा. अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. इस सवाल का जवाब खुद केजरीवाल ने दिया है. दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. योजना के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और योजना में महिलाओं के रजिस्ट्रेशन करवाएंगे. 

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: चुनाव के बाद मिलेंगे हर माह 2100 रुपये 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और ऐलान किया. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार नहीं बल्कि 2100 रुपये दिए जाएंगे. 18 से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा. केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि अगले 2-3 दिनो में आप कार्यकर्ता दिल्ली की हर गली और हर मोहल्ले में जाएंगे और महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें रजिस्ट्रेशन कार्ड देंगे. योजना के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करना है, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है. 

mahila samman yojana benefits Mukhyamantri Mahila Samman Yojana mahila samman yojana eligibility Arvind Kejariwal Mahila samman yojana AAP Arvind Kejriwal
Advertisment