New Update
/newsnation/media/media_files/2025/01/26/wlaPAxj8s959Et7mQOwN.png)
Train Cancel (NN)
Train Cancel: भारतीय रेल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिसमें हर रोज करीब तीन करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं. हर दिन हजारों ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ती हैं और करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं. हालांकि, भारतीय रेलवे कभी-कभी अपनी ट्रेनों को कैंसिल भी कर देती है, जिस वजह से लोगों को परेशानी भी हो जाती है.
Advertisment
इस रूट की ट्रेनें हुईं कैंसिल
छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर जरूरी है. क्योंकि नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जा रहा है, जिस वजह से कुछ ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेंगी. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जा रहा है. इसलिए ट्रैफिक को ब्लॉक किया जाएगा. आइये जानते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट….
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
- ट्रेन नंबर 15231-15232, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस- 5 से 26 अप्रैल के बीच सिर्फ दुर्ग स्टेशन तक चलेगी. इसे दुर्ग और गोंदिया के बीच को कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18030, शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18029, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस- 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18237, कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस- 5 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 18238, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस- 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अमृतसर से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12410, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस- 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12409, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12101, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस- 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12102, शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 24 अप्रैल को शालीमार से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12807, विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को विशाखापत्तनम से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 12808, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस- 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से कैंसिल.
- ट्रेन नंबर 68815, बल्लारशाह-गोंदिया MEMU पैसेंजर ट्रेन- 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बल्लारशाह से कैंसिल.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us