Income Tax Portal पर पासवर्ड रिसेट कैसे करें? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 को लेकर आईटीआर को दोखिल करने की तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है.

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 को लेकर आईटीआर को दोखिल करने की तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
income tax

income tax

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2024-25 को लेकर आईटीआर को दोखिल करने की तिथि 15 सितंबर 2025 तय की गई है. अब लोग आईटीआर को फाइल करने की सोच रहे हैं. ऐसे में अगर आप  अपना इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए है तब क्या करना होगा? अगर आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो घबराने की आवश्यता नहीं है. आज हम आपको पासवर्ड को रीसेट करने का तरीका बताते हैं.  

Advertisment

इनकम टैक्स पोर्टल के पासवर्ड को ऐसे करें रीसेट 

इनकम टैक्स पोर्टल www.incometax.gov.in पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. पासवर्ड को रिक्वर करने के लिए नीचे दिए तरीकों का पालन करना होगा. 

पहला तरीका : फॉरगॉट पासवर्ड विकल्प का उपयोग करना होगा. 

- सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा.
- अब लॉगिन पेज पर ‘फॉरगॉट पासवर्ड ’ लिंक पर जाना होगा. इसके बाद पैन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आपको रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा. 
- यहां से आपको वन टाइम पासवर्ड मिलेगा. इसे दर्ज करके नया पासवर्ड सेट कर सकेंगे. 

दूसरा विकल्प: आधार या ओटीपी होगा

अगर आधार कार्ड पैन से लिंक है तो ‘फॉरगॉट पासवर्ड ’ सेक्शन में आधार ओटीपी विकल्प क चुनाव करना होगा. यहां से ओटीपी मिलेगा. इसके बाद नया पासवर्ड बनना होगा.

तीसरा विकल्प: नेट बैंकिंग होगा माध्यम 

यदि आप पासवर्ड को रीसेट नहीं करना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग का उपयोग करें. इसके बाद इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें. कई बैंक जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनारा बैंक और फेडरल बैंक के पास यह सुविधा मौजूद हैं. 

चौथा विकल्प: डिजिटल सिग्नेचर सार्टिफिकेट का उपयोग 

यदि आपके के पास डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट मौजूद है तो इसका उपयोग करके लॉगिन किया जा सकता है. आईटीआर को फाइल कर सकते हैं.

पासवर्ड रीसेट न होने पर क्या किया जाए?

कई बार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट न होने पर पासवर्ड रीसेट नहीं हो पाता है. ऐसे हालात में इनम टैक्स पोर्टल के ‘मैनेज योर अकाउंट ’ सेक्शन में जाना होगा. इसमें अपनी डिटेल्स को अपडेट करना होगा. यहां पर जांचे कि सभी सूचना सही या नहीं. अगर आधार पैन लिंक नहीं है, तो पैन को आधार से लिंक कराना होगा. 

Income Tax Department Income Tax
Advertisment