Holiday List 2025 : नए साल में कर्मचारियों के लिए 100 अवकाश, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

Holiday List 2025 : नया साल यानी 2025 आने वाला है, आज से तीन दिन बात हम 2025 में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि अगले साल कितनी छुट्टी रहने वाली हैं.

author-image
Sunder Singh
एडिट
New Update
holiday

holiday 2025 Photograph: (GOOGALE)

Holiday List 2025 : नया साल 2025 आने में सिर्फ एक हफ्ता शेष बचा है. ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि आखिर 2025 में कितने दिन की कुछ छुट्टियां रहने वाली है. साथ किस माह में सबसे ज्यादा अवकाश रहने वाले हैं.  जानकारी के मुताबिक, कुल मिलाकर कर्मचारियों को साप्‍ताहिक अवकाश के अलावा 41 छुट्टियां मिलेंगी.  साथ ही 2025 में कुल 2 रविवार हैं.  साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के रूप में कुल 26 छुट्टियां मिलने वाली है. यानि एक कर्मचारी के हिस्से 2025 में लगभग 100 छुट्टियां आएंगी. हालांकि छुट्टियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. आइये देखते हैं लिस्ट.. 

Advertisment

इन माह में सबसे ज्यादा छुट्टियां

यदि सबसे ज्यादा छुट्टियों वाले माह की बात करें तो जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्तूबर का नाम सबसे ऊपर आता है.  जनवरी में गुरु गोबिंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, लोहड़ी, व पोंगल, गणतंत्र दिवस सहित 15 से ज्यादा छुट्टियां हैं. वहीं अक्तूबर में भी सनातन धर्म के कई त्योहार आते हैं. जिसके चलते छुट्टियों की भरमार होती है.

देखें छुट्टियों की लिस्ट 

  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)
  • महाशिवरात्रि: 26 फरवरी (बुधवार)
  • होली: 14 मार्च (शुक्रवार)
  • ईद-उल-फितर: 31 मार्च (सोमवार)
  • महावीर जयंती: 10 अप्रैल (गुरुवार)
  • गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई (सोमवार)
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद): 7 जून (शनिवार)
  • मुहर्रम: 6 जुलाई (रविवार)
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)
  • जन्माष्टमी: 16 अगस्त (शनिवार)
  • मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): 5 सितंबर (शुक्रवार)
  • महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  • दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  • दिवाली (दीपावली): 20 अक्टूबर (सोमवार)
  • गुरु नानक का जन्मदिन: 5 नवंबर (बुधवार)
  • क्रिसमस डे: 25 दिसंबर (गुरुवार)

 

वैकल्पिक अवकाश

  • नया साल: 1 जनवरी (बुधवार)
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी (सोमवार)
  • मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल: 14 जनवरी (मंगलवार)
  • बसंत पंचमी: 2 फरवरी (रविवार)
  • गुरु रविदास जयंती: 12 फरवरी (बुधवार)
  • शिवाजी जयंती: 19 फरवरी (बुधवार)
  • स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 23 फरवरी (रविवार)
  • होलिका दहन: 13 मार्च (गुरुवार)
  • डोलयात्रा: 14 मार्च (शुक्रवार)
  • राम नवमी: 16 अप्रैल (रविवार)
  • जन्माष्टमी (स्मार्त): 16 अगस्त (शुक्रवार)
  • गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी: 27 अगस्त (बुधवार)
  • ओणम या तिरुओणम: 5 सितंबर (शुक्रवार)
  • दशहरा (सप्तमी): 29 सितम्बर (सोमवार)
  • दशहरा (महाष्टमी): 30 सितम्बर (मंगलवार)
  • दशहरा (महानवमी): 1 अक्टूबर (बुधवार)
  • महर्षि वाल्मिकी जयंती: 7 अक्टूबर (मंगलवार)
  • करक चतुर्थी (करवा चौथ): 10 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • नरक चतुर्दशी: 20 अक्टूबर (सोमवार)
  • गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर (बुधवार)
  • भाई दूज: 23 अक्टूबर (गुरुवार)
  • प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा): 28 अक्टूबर (मंगलवार)
  • गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस: 24 नवंबर (सोमवार)
  • क्रिसमस की पूर्व संध्या: 24 दिसंबर (बुधवार)
school holiday Bank Holiday Holiday all bank holidays
      
Advertisment