होली में नहीं मिल रहा ट्रेन टिकट? ऐसे पहुंचें घर, रेलवे ने बताया आसान रास्ता

How to Reach Home By Train Holi: होली पर ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? जानिए रेलवे का वो आसान उपाय जिसके जरिए आप आसानी से अपने घर पहुंच सकते हैं.

How to Reach Home By Train Holi: होली पर ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? जानिए रेलवे का वो आसान उपाय जिसके जरिए आप आसानी से अपने घर पहुंच सकते हैं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Holi Special train

Holi Special train Photograph: (File Photo)

होली का त्योहार नजदीक है और बड़ी संख्या में लोग शहरों से अपने गांव जाने की तैयारी में जुटे हैं. लेकिन ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग टिकट के लिए अलग-अलग जुगाड़ भी कर रहे हैं, फिर भी सीट नहीं मिल पा रही है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है.

Advertisment

ये है आसान रास्ता

भारतीय रेलवे के अनुसार त्योहारों के समय ज्यादातर यात्री उन्हीं ट्रेनों में टिकट बुक कराते हैं, जो सीधे उनके शहर या नजदीकी स्टेशन तक जाती हैं. यही कारण है कि ऐसी ट्रेनें पहले ही फुल हो जाती हैं. रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री अपने गंतव्य से कुछ दूरी पर स्थित स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने की कोशिश करें. वहां से वे बस या दूसरी ट्रेन के जरिए अपने गांव पहुंच सकते हैं.

18 मार्च तक स्पेशल ट्रेन की सौगात

रेलवे ने होली 2026 के लिए 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलाई जा रही हैं. इनमें कई अनारक्षित और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें जनरल कोच में भी यात्रा की जा सकती है.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे चला रहा 285 स्पेशल ट्रेन

सबसे ज्यादा 285 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों से बिहार और झारखंड के शहरों जैसे पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत तक कनेक्टिविटी मिल रही है. वेस्टर्न रेलवे ने 231, सेंट्रल रेलवे ने 209 और साउथ सेंट्रल रेलवे ने 160 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स शुरू किए हैं.

ऐसे भी जा सकते हैं घर

नॉर्दर्न रेलवे ने 108 ट्रेनें चलाई हैं, जिनसे दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ, बरौनी, हावड़ा, अयोध्या और सहारनपुर तक सफर किया जा सकता है. इसके अलावा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 71, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 66 और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 62-62 ट्रेनें चलाई हैं. अगर सीधी ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है तो वैकल्पिक रूट अपनाकर भी आप इस बार अपनों के साथ होली मना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Holi Special Trains: रंगों के त्योहार पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, चलेंगी 1200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Holi Special train
Advertisment