Gold Silver Price Today: होली से ठीक पहले क्या है सोने और चांदी के ताजा रेट, जानें कम हुए या बढ़े

Gold Silver Price Today: त्योहार का मौसम है. हर कोई इस होली जैसे रंगों को उतस्व को सेलिब्रेट करने में जुटा है. खास बात यह है कि त्योहार के चलते लोग खरीदारी भी जमकर करते हैं.

Gold Silver Price Today: त्योहार का मौसम है. हर कोई इस होली जैसे रंगों को उतस्व को सेलिब्रेट करने में जुटा है. खास बात यह है कि त्योहार के चलते लोग खरीदारी भी जमकर करते हैं.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
gold silver rate 25 Feb

Gold Silver Price Today: त्योहार का मौसम है. हर कोई इस होली जैसे रंगों को उतस्व को सेलिब्रेट करने में जुटा है. खास बात यह है कि त्योहार के चलते लोग खरीदारी भी जमकर करते हैं. इस त्योहार पर भी कई समुदाय में बेटियों को गोल्ड या सिल्वर दिया जाता है. बीते कुछ वक्त में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला है. यही वजह है कि हर वक्त लोगों की नजरें इनकी कीमतों पर टिकी होती है. आप भी सोना या फिर चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जान लेते हैं कि 25 फरवरी को क्या है इन दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतें. 

Advertisment

1.61 के पार पहुंचा गोल्ड

बता दें कि 25 फरवरी को गोल्ड के रेट में एक बार फिर अच्छी बढ़त देखने को मिली है. बुधवार को 24 कैरेट पीली धातु का दाम प्रति 10 ग्राम यानी 1 लाख 61 हजार 890 रुपए दर्ज किया गया है. जबकि एक दिन पहले की बात करें तो एक तोला 1 लाख 61 हजार 780 रुपए था. यानी एक तोले पर एक दिन में 110 रुपए कीमत में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे ही 22 कैरेट में गोल्ड का रेट 1,48,400 रुपए दर्ज किया गया है जबकि एक दिन पहले यानी 24 फरवरी को ये रेट 148300 रुपए था. 18 कैरेट में गोल्ड के ताजा दामों की बात करें तो ये 1,21,420 रुपए 25 फरवरी को है जबकि एक दिन पहले 1,21,340 रुपए था. 

क्या है सिल्वर के दाम

वहीं चांदी की बात करें तो 25 जनवरी को एमसीएक्स में चांदी की कीमतों में 1.94 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. इसके साथ ही चांदी एमसीएक्स पर 2,65,814 रुपए है. लेकिन हाजर में इसकी कीमत 2,85000 रुपए है जो बीते दिन के मुताबिक समान है. ये आंकड़े गुड्स रिटर्न के हैं. 

आपके शहर में क्या है सिल्वर के ताजा रेट

आपके शहर में चांदी की कीमतों की बात करें तो चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव 295000 है. जबकि मुंबई में ये रेट 285000 रुपए है. वहीं राजधानी दिल्ली में रेट 285000 रुपए है. कोलकाता में रेट 285000 रुपए, बेंगलूरु में रेट 285000 रुपए , हैदराबाद में रेट 295000 रुपए, केरल में रेट 285000 रुपए , पुणे में रेट 285000 रुपए , वडोदरा में रेट 285000 रुपए वहीं अहमदाबाद में रेट 285000 रुपए है. 

Gold Price

गोल्ड का आपके शहर में क्या ताजा भाव

चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट प्रति ग्राम 16288 है. जबकि मुंबई में ये रेट 16189 रुपए है. इसी तरह दिल्ली में 16204 रुपए है. कोलकाता में 16189, बेंगलूरु में 16189, हैदराबाद में 16189, केरल में 16189, पुणे में 16189 और वदोदरा में 16189 है. 

यह भी पढ़ें - Holi 2026: क्यों मनाया जाता है रंगों का त्योहार होली? राधा और कृष्ण से है खास संबंध

utility Gold Price Today
Advertisment