/newsnation/media/media_files/2024/11/28/PbiLCZ1xSFcowjPGp7PE.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (File Photo)
Tips For Bike: अक्सर देखा जाता है कि लोग पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक का टैंक पूरी तरह फुल करवा लेते हैं. कई लोगों को लगता है कि टैंक फुल करवा लेने से बार-बार पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें सुविधा मिलेगी. लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बाइक के टैंक को पूरी तरह फुल कराना हमेशा सही नहीं होता, खासकर गर्मियों के मौसम में. कई लोग इस जरूरी जानकारी से अनजान रहते हैं और अनजाने में अपनी बाइक का टैंक लिड तक भरवा लेते हैं.
इसलिए नहीं करवाना चाहिए फुल टैंक
असल में पेट्रोल या किसी भी तरह का ईंधन तापमान बढ़ने पर फैलता है. गर्मियों में जब तापमान ज्यादा होता है तो बाइक के टैंक में भरा पेट्रोल भी गर्म होकर फैलने लगता है. अगर टैंक पूरी तरह भरा हुआ है और उसमें बिल्कुल भी खाली जगह नहीं बची है, तो पेट्रोल के फैलने के लिए जगह नहीं मिलती. ऐसी स्थिति में पेट्रोल ऊपर की तरफ आने लगता है और इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का कहना है कि बाइक के टैंक में हमेशा थोड़ी खाली जगह रहनी चाहिए. इससे पेट्रोल को फैलने के लिए स्पेस मिल जाता है और वह सुरक्षित रहता है. लेकिन अगर पेट्रोल को लिड तक भर दिया जाए, तो यह बाइक के इंजन और फ्यूल सिस्टम के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इससे ईंधन का दबाव बढ़ सकता है और फ्यूल सिस्टम पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है.
आग लगने का पैदा हो सकता है खतरा
इसके अलावा कई बार टैंक फुल होने की वजह से पेट्रोल बाहर भी निकल सकता है. अगर गर्मी ज्यादा हो और बाइक धूप में खड़ी हो, तो पेट्रोल के फैलने की संभावना और बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में पेट्रोल के बाहर आने से आग लगने का खतरा भी पैदा हो सकता है. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से भी टैंक को पूरी तरह फुल कराना सही नहीं माना जाता.
सरकार जारी कर चुकी है नोटिफिकेशन
इसी वजह से सरकार ने भी इस मुद्दे पर लोगों को सावधान किया था. कुछ साल पहले मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने एक नोटिफिकेशन जारी करके लोगों को सलाह दी थी कि वे अपनी गाड़ी के टैंक को लिड तक फुल न करवाएं. मंत्रालय ने बताया था कि ऐसा करना वाहन और वाहन चालक दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है.
पेट्रोल पंप संचालकों को दी सलाह
इस नोटिफिकेशन में कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा गया था कि वे ग्राहकों को इस बारे में जागरूक करें. कई पेट्रोल पंप पर भी अब यह सलाह दी जाती है कि टैंक में थोड़ा खाली स्थान छोड़ना बेहतर होता है. इससे वाहन सुरक्षित रहता है और उसके प्रदर्शन पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता.
टैंक में थोड़ा खाली स्पेस क्यों जरूरी
वाहन विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप बाइक का टैंक फुल करवाना चाहते हैं, तो भी उसे बिल्कुल ऊपर तक भरवाने से बचना चाहिए. टैंक में थोड़ा खाली स्पेस छोड़ना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. इससे पेट्रोल के फैलने के लिए जगह मिलती है और इंजन या फ्यूल सिस्टम पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता.
थोड़ी सी जागरुकता बड़ी परेशानी से बचा सकती है
कुल मिलाकर अगर आप अपनी बाइक को सुरक्षित रखना चाहते हैं और बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं, तो टैंक को लिड तक फुल करवाने से बचें. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में यह सावधानी और भी जरूरी हो जाती है. थोड़ी सी जागरूकता आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना कम
यह भी पढ़ें: ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर दोबारा हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us