/newsnation/media/media_files/2025/09/01/patna-metro-fake-job-fraud-2025-09-01-20-45-56.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (File Photo)
New Delhi Metro Corridors: देश की राजधानी दिल्ली को 8 मार्च को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 33,500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दोपहर के आसपास आयोजित किया जाएगा. इसमें नई मेट्रो लाइनों की शुरुआत और सरकारी आवासों के पुनर्विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.
टाइप-5 सरकारी आवासों का भी दौरा करेंगे पीएम
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर में बने नए टाइप-5 सरकारी आवासों का भी दौरा करेंगे. यहां वे महिला आवंटियों को नए फ्लैट्स की चाबियां सौंपेंगे. सरकार का कहना है कि यह परियोजना सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतर और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) posts, "Early Resumption of Metro Services on 8th March 2026 (Sunday)" pic.twitter.com/bAQl3XWd9K
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
18,300 करोड़ रुपये की है मेट्रो परियोजनाओं की लागत
इस पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा हिस्सा Delhi Metro नेटवर्क के विस्तार से जुड़ा है. करीब 18,300 करोड़ रुपये की लागत से कई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इनमें दो नई मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन भी शामिल है.
पहला कॉरिडोर पिंक लाइन का होगा
पहला कॉरिडोर पिंक लाइन का मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक होगा, जिसकी लंबाई लगभग 12.3 किलोमीटर है. दूसरा कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक होगा, जो करीब 9.9 किलोमीटर लंबा है. इन दोनों नई लाइनों के शुरू होने से उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
कभी दिल्ली की सुबह और शाम ट्रैफिक में अटक जाती थी…सफर छोटा होता था, पर समय लंबा लग जाता था।
— Ashok Goel (@AshokGoelBJP) March 7, 2026
अब वही दिल्ली नई रफ्तार पकड़ रही है।
8 मार्च को राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ा बूस्ट मिलने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का… pic.twitter.com/yt43QtSuIm
इन इलाकों में लोगों का सफर होगा आसान
इन क्षेत्रों में बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क जैसे इलाके शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि नई मेट्रो लाइनें शुरू होने से इन इलाकों के लोगों का सफर आसान होगा और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा.
3 नए कॉरिडोर की रखी जाएगी आधारशिला
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में दिल्ली मेट्रो के फेज-V-A विस्तार के तहत तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे. इनकी कुल लंबाई लगभग 16.10 किलोमीटर होगी. प्रस्तावित कॉरिडोर में आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से Indira Gandhi International Airport टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक की लाइनें शामिल हैं.
यहां बढ़ेगी कनेक्टिविटी
सरकारी अधिकारियों के अनुसार इन नई लाइनों से दक्षिण दिल्ली, नोएडा और एयरपोर्ट के बीच सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.
PM आवासों के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन
मेट्रो परियोजनाओं के अलावा प्रधानमंत्री सरकारी आवासों के पुनर्विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन (GPRA) योजना के तहत लगभग 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसी सरकारी कॉलोनियों में लागू की जा रही हैं.
क्या है योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य पुरानी सरकारी कॉलोनियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ दोबारा विकसित करना है. अधिकारियों के मुताबिक इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक नए फ्लैट बनाए जाएंगे. इसके साथ ही करीब 48 लाख वर्ग फुट का नया ऑफिस स्पेस भी तैयार किया जाएगा, जिससे सरकारी कामकाज को बेहतर तरीके से चलाया जा सकेगा.
विशेष वित्तीय मॉडल के तहत लागू हो रहीं परियोजनाएं
इन परियोजनाओं को एक विशेष वित्तीय मॉडल के तहत लागू किया जा रहा है. इसमें परियोजना की कुछ जमीन को सीमित रूप से व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए विकसित किया जाएगा. इससे मिलने वाली आय का उपयोग नई इमारतों, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण में किया जाएगा.
कैसे मददगार होगी परियोजनाएं
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राजधानी में सरकारी आवास और प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही शहर की बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे और इन परियोजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालेंगे.
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana Update: 22वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, जानें लेटेस्ट अपडेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us