Delhi-Meerut RRTS: सिर्फ 55 मिनट रह जाएगी दिल्ली से मेरठ की दूरी, देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर की जानें खासियत

Delhi-Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का आज उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले आइये जानते हैं इस ट्रेन की खासियत

Delhi-Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का आज उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले आइये जानते हैं इस ट्रेन की खासियत

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi-Meerut RRTS Corridor

Delhi-Meerut RRTS

देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी देश की पहली सेमी हाई स्पीड आरआरटीएस का उद्घाटन करने वाले हैं. रविवार को पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे. इस ट्रेन की वजह से घंटों का सफर एक घंटे से भी कम वक्त में पूरा हो जाएग. ये ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम तक जोड़ेगी, जिसमें कुल 55 मिनट का ही वक्त लगेगा. 

Advertisment

वर्तमान में नमो भारत रेल कॉरिडोर कुछ स्टेंशन्स के बीच चल रही है लेकिन आज के उद्घाटन के बाद काले खां से मोदीपुरम तक के फुल कॉरिडोर को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा. 

पूरे कॉरिडोर के शुरू होने के बाद हर दिन करीब 1.67 लाख यात्री इसमें सफर कर सकते हैं. उम्मीद है कि भविष्य में ये संख्या प्रतिदिन 7.5 लाख लोगों तक पहुंच सकती है. दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक का सफर सड़क मार्ग से दो से तीन घंटे में पूरा होता है, जो इस कॉरिडोर की मदद से 55 से 60 मिनट में पूरा हो जाएगा. एक्सप्रेस-वे की तुलना में ये बहुत तेज है.

किराया और आर्थिक बचत:

ट्रेन के स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 रुपये से 150 रुपये के बीच होगा, वहीं प्रीमियम क्लास के लिए यही किराया 30 रुपये से 225 रुपये तक हो सकता है (टिकट का मूल्य ऊपर नीचे भी हो सकता है, ये सटीक किराया नहीं बल्कि अनुमान है). नमो भारत का सफर कार के सफर से काफी ज्यादा किफायती और आरामदायक है. खास बात है कि मेरठ शहर में मेरठ मेट्रो भी इसी ट्रैक को इस्तेमाल करेंगी, जिस वजह से स्थानीय कनेक्टिविटी और बेहतर हो पाएगी.

स्टेशन का नाम  

  1. जंगपुरा एलिवेटेड
  2. सराय काले खां एलिवेटेड
  3. न्यू अशोक नगर एलिवेटेड
  4. आनंद विहार अंडरग्राउंड
  5. साहिबाबाद एलिवेटेड
  6. गाजियाबाद एलिवेटेड
  7. गुलधर एलिवेटेड
  8. दुहाई एलिवेटेड
  9. दुहाई डिपोएट ग्रेड
  10. मुरादनगर एलिवेटेड
  11. मोदी नगर साउथ एलिवेटेड
  12. मोदी नगर नॉर्थ एलिवेटेड
  13. मेरठ साउथ एलिवेटेड
  14. शताब्दी नगर एलिवेटेड
  15. बेगमपुल अंडरग्राउंड
  16. मोदीपुरम एलिवेटेड

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं:

  1. ट्रेन में 2x2 सीटें
  2. वाई-फाई
  3. मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स
  4. सीसीटीवी सुरक्षा 
  5. महिलाओं के लिए अलग कोच

PM modi RRTS
Advertisment