केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% के पार होने की संभावना, मार्च में हो सकता है औपचारिक ऐलान, दो महीने का एरियर भी मिलेगा

दिसंबर 2025 के सीपीआई-आईडब्ल्यू आंकड़ों के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% के पार जाने की संभावना है. बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2026 से लागू होगा और कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी मिलेगा.

दिसंबर 2025 के सीपीआई-आईडब्ल्यू आंकड़ों के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% के पार जाने की संभावना है. बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2026 से लागू होगा और कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी मिलेगा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Money

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. दिसंबर 2025 के सीपीआई-आईडब्ल्यू (औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आंकड़े जारी होने के बाद डीए के 60% से ऊपर जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि सरकार इसका औपचारिक ऐलान मार्च 2026 में कर सकती है, लेकिन बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा.

Advertisment

क्या है सरकारी नियम?

सरकारी नियम के अनुसार डीए साल में दो बार- 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी होता है. अंतिम सीपीआई-आईडब्ल्यू आंकड़े आने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया जाता है, इसलिए घोषणा में कुछ महीनों की देरी होती है. इसी कारण कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर एक साथ मिलता है.

वेतन पर कितना पड़ेगा असर?

अगर वेतन पर असर की बात करें तो मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है. 58% डीए पर उसे 29,000 रुपए मिल रहे हैं, जबकि 60% होने पर यह बढ़कर 30,000 रुपए हो जाएगा. यानी हर महीने करीब 1,000 रुपए का अतिरिक्त लाभ. इसी तरह पेंशनर्स को भी हर महीने 600 से 700 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है.


दिसंबर 2025 का सीपीआई-आईडब्ल्यू आंकड़ा 148.2 रहने से यह बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. सातवें वेतन आयोग के तहत 60% डीए एक अहम स्तर माना जाता है. पिछली बार जब डीए 50% पार हुआ था, तब एचआरए के ढांचे में बदलाव हुआ था. इसलिए 60% के बाद वेतन संरचना में आगे और बदलाव की चर्चा तेज हो सकती है.

मार्च में जारी होगा नोटिफिकेशन

मार्च में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद एरियर का भुगतान किया जाएगा. इसके बाद जुलाई 2026 के डीए के लिए नए आंकड़ों की गणना शुरू होगी. कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी से अपनी सैलरी, एरियर और टैक्स प्लानिंग का आकलन कर लेना चाहिए ताकि बढ़ी हुई आय का सही उपयोग किया जा सके.

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: इस राज्य में 8वां वेतन लागू करने की तैयारी शुरू, जल्द बढ़ेगी कर्मचारियों की पेंशन और सैलरी

Utilities news
Advertisment