बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से आप लोगों को क्या पड़ेगा फर्क, जानें कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित

देश भर में 12 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिस वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. आम आदमी को इससे क्या फर्क पड़ेगा, आइये जानते हैं…

देश भर में 12 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिस वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. आम आदमी को इससे क्या फर्क पड़ेगा, आइये जानते हैं…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Bank Stike

Bank Employees Protest

देश भर में 12 फरवरी को सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. देश के बड़े बैंक संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है. हड़ताल की वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 12 फरवरी को हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है. हड़ताल के वजह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 12 फरवरी को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. आईडीबीआई को भी यूनियन ने हड़ताल का नोटिस दिया है.

Advertisment

वैसे तो RBI या फिर अन्य बैंकों ने इस दिन छुट्टी की घोषणा नहीं की है लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होने की वजह से शाखाओं में कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा. 

नए लेबर कोड का विरोध कर रहे कर्मचारी

हड़ताल की मुख्य वजह केंद्र सरकार के नए चार लेबर कोड्स हैं. यूनियनों का कहना है कि कोड 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह आएंगे. इस वजह से कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती होगी और ट्रेड यूनियनों का रजिस्ट्रेशन करवाना मुश्किल हो जाएगा.

बैंकिंग सेक्टर में फाइव-डे वर्किंग लागू करने की तैयारी

बैंक कर्मचारी लंबे वक्त से बैंकिंग सेक्टर में 5-डे वर्किग लागू करने की मांग कर रहे हैं. यूनियनों ने तर्क दिया है कि काम के बढ़ते दबाव के वजह से कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है. वर्तमान में बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिस वजह से कर्मचारियों का कहना है कि हर शनिवार को छुट्टी दी जाए.

हड़ताल से आम आदमी को क्या फर्क पड़ेगा

  1. ब्रांच के काम ठप हो सकते हैं
  2. चेक क्लियरेंस में देरी
  3. ATM में कैश की किल्लत
  4. लोन और सरकारी काम

कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?

  1. UPI और डिजिटल पेमेंट
  2. इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग
  3. प्राइवेट बैंक
  4. एटीएम (ATM)

Bank
Advertisment