Good News: देश के करोड़ों बुजुर्गों का अब मुफ्त होगा इलाज, सरकार का बड़ा ऐलान

बुजुर्गों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी योजना शुरू की गई है. इस योजना के जरिए देश के सीनियर सिटीजन का मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है. खास बात यह है कि इसमें सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज हो रहा है.

बुजुर्गों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी योजना शुरू की गई है. इस योजना के जरिए देश के सीनियर सिटीजन का मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है. खास बात यह है कि इसमें सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज हो रहा है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Ayusham Bharat Scheme Latest Updates

New Government Scheme: सरकार की ओर से देश की जनता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं का मकसद देश के हर तबके का विकास और कल्याण है. इनमें किसानों से लेकर महिलाओं, युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी कई कल्याणकारी और हितकारी योजनाएं शामिल हैं. इस बीच सरकार की ओर से और बुजुर्गों से जुड़ी योजना शुरू की गई है. खास बात यह है कि इस योजना के जरिए देश के करोड़ों बुजुर्गों का मुफ्त इलाज संभव हो सकेगा. 

Advertisment

कैसे होगा बुजुर्गों का मुफ्त इलाज

दरअसल बुजुर्गों के मुफ्त इलाज को लेकर सरकार की ओर से एक विशेष योजना शुरू की गई है. इस योजना का नाम आयुष्मान वय वंदन कार्ड योजना है. इस योजना का बड़े स्तर लोग फायदा भी उठा रहे हैं. बता दें कि इस योजना के तहत 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले बुजु्र्गों का फ्री इलाज किया जाता है. 

यूपी वालों को मिल रहा बड़ा फायदा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस योजना को शुरू किया गया है और अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं. खास बात यह है कि इस योजना के तहत बुजुर्गों का इलाज सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी करवाया जा सकता है. 

तेजी से बन रहे कार्ड

इस योजना के शुरू होते ही इसे काफी प्रतिसाद भी मिल रहा है. बुजु्र्गों के लिए तेजी से इस योजना के तहत कार्ड बनवाए जा रहे हैं. इसके लिए ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. 

आयुष्मान भारत ऐप से करें रजिस्ट्रेशन

आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान भारत ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा. यहां पर जाकर आपको अपनी जरूरी जानकारियां इसमें भरना होगी. उम्र से लेकर कभी जरूरी प्रमाण पत्र भी देना होंगे. आधार से इसको लिंक करना होगा. इसकी पात्रता के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र होना अनिवार्य है. 

हर बीमारी का होगा मुफ्त इलाज

आयुष्मान योजना के तहत बुजुर्गों को किसी भी तरह की बीमारी हो, उसका इलाज मुफ्त कराया जा रहा है. सरकार की ओर से कार्डधारकों को उपचार की सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं. इसमें दवा के साथ-साथ जांच और मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से ही की जा रही है. 

utility news in hindi Utility News Headlines utility latest news utility breking news latest utility news today Latest Utility News Latest Utility utility Uttar Pradesh News In Hndi Uttar Pradesh news hindi UP News Ayushman Yojana Hospital List Ayushman Yojana new government schemes Ayushman Card Ayushman Vay Vandana Card
Advertisment