/newsnation/media/media_files/xF98IeYL34TbbIHECdpn.jpg)
Ayushman Card Yearly Limit: देश में केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं. इनमें से एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना. इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना है. इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है. इस कार्ड के जरिए आप पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. हर पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है.
कितनी होती है आयुष्मान कार्ड की लिमिट?
आयुष्मान कार्ड में हर साल 5 लाख रुपये तक की लिमिट दी जाती है. इसका मतलब है कि एक वित्तीय वर्ष में आप अधिकतम 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं. यह इलाज सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) अस्पतालों में ही मान्य होता है. आप चाहें तो इस राशि को अलग-अलग इलाज में खर्च करें या किसी एक बड़े इलाज में पूरी राशि इस्तेमाल कर लें. यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है.
लिमिट खत्म होने पर क्या होता है?
अगर साल के दौरान 5 लाख रुपये की लिमिट खत्म हो जाती है, तो आपको नई लिमिट के लिए इंतजार करना पड़ेगा. यह राशि हर साल वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के आधार पर मिलती है. यानी हर साल अप्रैल महीने में कार्ड की लिमिट दोबारा रिन्यू हो जाती है. उदाहरण के लिए, अगर आपने नवंबर में पूरी लिमिट खर्च कर दी, तो आपको नई लिमिट के लिए अगले वित्तीय वर्ष (अप्रैल) तक इंतजार करना होगा.
किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज?
आयुष्मान योजना के तहत इलाज सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में होता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं. इनमें कई सरकारी और निजी अस्पताल शामिल हैं. अपने शहर के अस्पताल की जानकारी पाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट [https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/](https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/) पर जाकर जरूरी जानकारी भर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब यूपी में बिना आयुष्मान कार्ड के भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानें क्या है योगी सरकार की खास योजना
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Yogana: यूपी की योगी सरकार को बड़ी सफलता, तेज हुआ क्लेम निस्तारण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us