जानिये अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से जुड़े 10 रोचक तथ्य
केंटूकी और साउथ करोलिना में चुनाव के दिन शराब पीना अवैध माना जाता है। बाकी जगहों पर यह अवैध नहीं है।
नई दिल्ली:
मतदान पद्धति को अपनाने वाले 172 देशों में 139 वें रैंक पर आने वाले यूनाइटेड स्टेट्स में मंगलवार को अपने 45 वें राष्ट्रपति पद के लिए वोट किया जाएगा। मुक़ाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के बीच होने वाला है। 1789 में हुए पहले चुनाव में जार्ज वांशिगटन राष्ट्रपति बने थे।
आज हम आपको अब तक हुए चुनावों से जुड़े कुछ रोचक तत्वों के बारे में बता रहें हैं।
1. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए कम से कम 35 साल की उम्र होनी जरूरी होती है, इसके अलावा अमेरिका का कम से कम 14 साल से स्थायी नागरिक होना जरूरी होता है।
2. मिनिसोटा (75%), न्यू हैम्सफाइर (71.2%), मैने Maine(71.2%), विस्कॉनसिन (71.2%) और लुइसियाना (70.3) शहरों में होती है सबसे ज्यादा वोटिंग।
3. मतदान करने के लिए 215 मिलियन योग्य मतदाताओं में से केवल 153 मिलियन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यानि हर चार में एक नागरिक का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
4. बहुत व्यस्त (17.5%), बीमार या असमर्थ(14.9%), इच्छानुसार 13.4%, कैंपेन पंसद ना करने वाले, उम्मीदवार और मुद्दे से संबिधित कारणों (12.9) से य़हां के लोग वोट नहीं करते हैं।
पढ़ना ना भूलें: हाथी पर पड़े ज़्यादा वोट तो हिलेरी को लगेगी चोट
5. यूएस के केंटूकी और साउथ करोलिना में चुनाव के दिन शराब पीना अवैध माना जाता है। बाकी जगहों पर यह अवैध नहीं है।
6. महिलाओं के राष्ट्रपति चुनावों में वोट देने के 19वें संसोधन के तकरीबन 50 साल पहले 1872 में यूएस राष्ट्रपति पद की दौड़ में भाग लेनी वाली में पहली महिला उम्मीदवार विक्टोरिया वुडहुल थी।
7. 1872 के चुनाव के दौरान Ulysses S. Grant नें एक मु्र्दे के खिलाफ अपना कैपैंन चलाया था। उनके प्रतिद्वंदी Horace Greeley की चुनाव से पहले ही मौत हो गई थी। ग्रांट नें चुनाव जीता था।
पढ़ना ना भूलें: ओबामा ने क्यों कहा राष्ट्रपति पद के लायक नहीं है ट्रंप
8. 1920 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक अन्य पार्टी के Eugene V. Debs ने जेल से अपना कैंपेन चलाय़ा था और 3 % वोटों से जीत हासिल की थी।
9. यूएस के सबसे युवा राष्ट्रपति जॉन केनेडी (43) थे, और सबसे अधिक उम्र के रोनाल्ड रीगन 73 (दूसरी बार चुने जाने पर) रहे।
10. अब्राहम लिंकन यूएस के सबसे लंबे 6."4" और जेम्स मैडिसन (James Madison) सबसे छोटे 5."4" राष्ट्रपति थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा