Bigg Boss 11: दीपिका पादुकोण ने बताया किससे करेंगी शादी! सलमान खान के साथ किया ऑफ बीट डांस
दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस सीजन 11' के घर में भी जाएंगी। वहां पर वह कंटेस्टेंट्स से एक गेम भी खेलने को कहेंगी।
मुंबई:
एक तरफ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' विवादों में घिरी हुई तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण मूवी का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंच गई हैं। इस दौरान सलमान खान कुछ सवाल पूछते हैं, जिनका दीपिका शानदार जवाब देती हैं। बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट ने वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान दीपिका को तीन लोगों के नाम बताते हैं। इसमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली का नाम शामिल है। दीपिका को इनमें से एक के साथ शादी करनी है, किसी के साथ डेट करना है और किसी एक को मारना है।
ये भी पढ़ें: 'नई अंगूरी भाभी' ने शिल्पा शिंदे के लिए दिया ये बयान...
इस पर दीपिका कहती हैं कि वह संजय लीला भंसाली से शादी करेंगी। रणवीर सिंह को डेट करेंगी और शाहिद कपूर को मार देंगी। यही नहीं, फिर सलमान और दीपिका ऑफ बीट डांस भी करते हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस सीजन 11' के घर में भी जाएंगी। वहां पर वह कंटेस्टेंट्स से एक गेम भी खेलने को कहेंगी।
Watch @beingsalmankhan set the stage on fire with @deepikapadukone, tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar! #BB11 pic.twitter.com/d1DhF2a38p
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 19, 2017
ये भी पढ़ें: आराध्या की पार्टी में BIG B ने पूरी की अबराम की ये डिमांड...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी
-
Shiva Mantra For Promotion: नौकरी में तरक्की दिलाने वाले भगवान शिव के ये मंत्र है चमत्कारी, आज से ही शुरू करें जाप
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी