ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की दी धमकी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोले, 'हम आतंक के खिलाफ मदद का स्वागत करते हैं'

ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की दी धमकी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोले, 'हम आतंक के खिलाफ मदद का स्वागत करते हैं'

ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई की दी धमकी, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोले, 'हम आतंक के खिलाफ मदद का स्वागत करते हैं'

author-image
IANS
New Update
Nigeria

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

अबुजा (नाइजीरिया) , 2 नवंबर (आईएएनएस)। नाइजीरियाई राष्ट्रपति प्रवक्ता बायो ओनानुगा ने रविवार को कहा कि उनका देश इस्लामिक आतंकवादियों से लड़ने में अमेरिका की मदद का स्वागत करेगा, बशर्ते उसकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाए। यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पश्चिमी अफ्रीकी देश में ईसाइयों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी।

Advertisment

ट्रंप के धमकी भरे बयान से पहले, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने शनिवार को धार्मिक असहिष्णुता के दावों को खारिज कर दिया था और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने देश की कोशिशों का बचाव किया था।

टिनूबू ने एक बयान में कहा था, नाइजीरिया को धार्मिक रूप से असहिष्णु बताना हमारी राष्ट्रीय सच्चाई को नहीं दिखाता है, और न ही यह सभी नाइजीरियाई लोगों के लिए धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सरकार की लगातार और ईमानदार कोशिशों को ध्यान में रखता है। उन्होंने सभी धर्मों के नागरिकों की रक्षा के लिए संवैधानिक गारंटी का भी जिक्र किया था।

वहीं, नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक अलग बयान में हिंसा का मुकाबले की बात की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वाशिंगटन एक करीबी सहयोगी बना रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि वह सभी नागरिकों की रक्षा करता रहेगा, चाहे वे किसी भी जाति, पंथ या धर्म के हों। अमेरिका की तरह, नाइजीरिया के पास भी उस विविधता का जश्न मनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

यह प्रतिक्रिया ट्रंप की उस धमकी के बाद आई जो उन्होंने शनिवार को दी थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई को लेकर तैयार रहने का निर्देश दे दिया है। चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी अफ्रीकी देश ईसाइयों की हत्याओं पर रोक लगाने में नाकाम रहा तो अमेरिका उन पर हमला करेगा।

इस सिलसिले में, ट्रंप ने आक्रामक अंदाज में ट्रूथ सोशल की एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सरकार नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी मदद और सहायता तुरंत बंद कर देगी। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला और शीर्ष तेल उत्पादक देश है।

ट्रंप ने लिखा कि अगर यूनाइटेड स्टेट्स सेना भेजता है, तो वे बंदूकें चलाते हुए जाएंगे, ताकि उन इस्लामिक आतंकवादियों को पूरी तरह खत्म कर सकें जो ये भयानक अत्याचार कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाइजीरिया को एक निर्लज्ज राष्ट्र बताते हुए चेतावनी दी कि उनकी सरकार जल्द सही कदम उठाए। उन्होंने लिखा, अगर हम हमला करते हैं, तो यह तेज, खतरनाक होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं!

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment