टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

author-image
IANS
New Update
टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 सितंबर को, चीनी खिलाड़ी वांग चाओचाओ ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीता। चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

Advertisment

उसी सुबह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में, 26 वर्षीय वांग चाओचाओ ने 1 घंटा 18 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। ब्राजीली खिलाड़ी कैओ बोनफिम ने सिर्फ 8 सेकंड की बढ़त से स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पेन के खिलाड़ी पोल म्कग्राथ तीसरे स्थान पर रहे।

चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी आत्मविश्वास हासिल किया। उस शाम हुए प्रारंभिक मुकाबलों में, ल्यांग पाओथांग, चांग छिनींग, ल्यो खैई और कुओ लोंग्यु गठित चीनी टीम 3:00.77 के समय के साथ अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रही, जिसने मई में क्वांगचो विश्व ट्रैक एंड फील्ड रिले प्रतियोगिता में बनाए गए 3:01.87 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment