'द ओवल' टेस्ट : जायसवाल का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 75/2

'द ओवल' टेस्ट : जायसवाल का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 75/2

'द ओवल' टेस्ट : जायसवाल का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 75/2

author-image
IANS
New Update
'द ओवल' टेस्ट : जायसवाल का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 75/2

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। खेल की समाप्ति के समय भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी। जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।

Advertisment

भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 7 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। इसके बाद 70 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका साईं सुदर्शन के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। विकेटों के पतन के बीच यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। वह 49 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है।

तीसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी तो लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना होगा ताकि इंग्लैंड को चौथी पारी में एक सम्मानजनक टारगेट दिया जा सके। इसके लिए जायसवाल के साथ-साथ गिल, नायर, जडेजा, जुरेल और सुंदर को अच्छी और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी।

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। बेन डकेट ने 43 और जो रूट ने 29 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 204 रन से की थी। पूरी टीम 224 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए।

इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिए थे।

--आईएएनएस

पीएके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment