/newsnation/media/media_files/2026/02/11/thailand-firing-2026-02-11-18-03-39.jpg)
thailand
दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई शहर में बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवक ने स्कूल में शाम 4:45 बजे फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में स्कूल के निदेशक और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. हालांकि घायलों की कुल संख्या की सामने आई है. हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है.
स्कूल में हथियार लेकर घुस गया
आरोपी को हिरासत में लिया है. दक्षिणी थाईलैंड के हट याई जिले के एक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर को पकड़ लिया गया है. बंधक बनाए सभी लोगों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है. जानकारी सामने आई है कि एक पुलिस अधिकारी ने रॉयटर्स को जानकारी दी कि 18 वर्षीय एक युवक बुधवार को सोंगख्ला प्रांत के हट याई स्थित स्कूल में हथियार लेकर घुस गया था.
22 बच्चों समेत 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विचियन सोबून ने रॉयटर्स से कहा, 'हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.' एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए.' आपको बता दें कि साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने डे-केयर में बंदूक और चाकू से हमला कर 22 बच्चों समेत 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us