स्टालिन सरकार नशा नियंत्रण करने में विफल: एच. राजा

स्टालिन सरकार नशा नियंत्रण करने में विफल: एच. राजा

स्टालिन सरकार नशा नियंत्रण करने में विफल: एच. राजा

author-image
IANS
New Update
तमिलनाडु: स्टालिन सरकार नशा नियंत्रण में विफल, एनडीए जनता की स्वाभाविक पसंद: एच. राजा

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

त्रिची, 5 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने शुक्रवार को त्रिची में स्वतंत्रता सेनानी वीओ चिदंबरम पिल्लई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisment

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की ट्रैफिक नीतियों की कड़ी आलोचना की। एच. राजा ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ प्रणाली भारत पर दुनिया में सबसे अधिक कर थोप रही है। मुझे लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सम्मान कम हुआ है। इसे चुनौती देना बहुत जरूरी है।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अदालत ने भी इस नीति के खिलाफ फैसला सुनाया है।

उन्होंने आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्यात बढ़ाने के लिए 40 देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति मजबूत होगी।

एच. राजा ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा, हम 60 अरब डॉलर का सामान निर्यात करते हैं, लेकिन 160 अरब डॉलर का सामान ऑनलाइन आयात करते हैं। इस आयात का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका को जाता है। हमें ऑनलाइन खरीदारी से बचना चाहिए और स्थानीय दुकानों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें स्वदेशी अपनाने पर जोर देना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कमजोर करने वाले राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह तमिलनाडु के लिए खतरा हो सकता है। हमारी पार्टी का प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा है और जनता हम लोगों को एक विकल्प के तौर पर स्वीकार कर रही है।

उन्होंने तमिलनाडु में नशे की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले बिहार नशा संस्कृति में आगे था, लेकिन अब तमिलनाडु सबसे आगे है। स्टालिन सरकार नशा नियंत्रण में विफल रही है। एनडीए का समर्थन कर मतदाता भावी पीढ़ी की रक्षा कर सकते हैं।

वहीं एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एवं विधायक के ए सेनगोट्टैयन ने शुक्रवार को पार्टी के पलानीस्वामी से मांग की कि वे दल छोड़ चुके सभी लोगों को पार्टी में वापस लाएं और एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ें।

उनके इस पहल पर एच. राजा ने कहा कि पार्टी के नेता सेनगोट्टैयन की एकता की मांग महत्वपूर्ण है। एकता ही शक्ति है। अगर चर्चा के जरिए मुद्दों को सुलझा लिया जाए, तो सब ठीक हो सकता है।

भाजपा और एआईएडीएमके की एकता के सवाल पर उन्होंने कहा, भाजपा का विकास अन्य दलों के पतन पर नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा, केंद्र सरकार की योजनाओं और कड़ी मेहनत पर आधारित है। तमिलनाडु और भारत का भविष्य सुरक्षित करना हमारी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

--आईएएनएस

एकेएस/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment