'सुपर गोल्डन वीक' के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

'सुपर गोल्डन वीक' के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

'सुपर गोल्डन वीक' के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

author-image
IANS
New Update
'सुपर गोल्डन वीक' के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2025 के चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव के सुपर गोल्डन वीक के आगमन के साथ, शीत्सांग में पर्यटन में तेजी आ रही है।

Advertisment

यात्रा वेबसाइटों से मिली जानकारी के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान शीत्सांग की कुल यात्रा के ऑर्डरों में साल-दर-साल 111 की वृद्धि हुई है, जिसमें ल्हासा शहर के ऑर्डरों में 90 की वृद्धि हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, शीत्सांग आने वाले पर्यटक मुख्य रूप से शांगहाई, पेइचिंग, शनचन, छेंग्तू और क्वांगचो से आते हैं। लोकप्रिय स्थलों में पोटाला पैलेस, जोखांग मंदिर, कैलाश पर्वत, बासुम झील और यारलुंग जंगबो ग्रैंड कैन्यन शामिल हैं।

साथ ही, शीत्सांग के निवासी यात्रा के प्रति उत्साही हैं। छेंग्तू, छोंगछिंग, पेइचिंग, शांगहाई और शीआन शीत्सांग से आने वाले अंतर-प्रांतीय यात्रियों के लिए शीर्ष गंतव्य बन गए हैं, जो दो-तरफा पर्यटन प्रवाह के रुझान को दर्शाता है।

सूत्रों के मुताबिक, शिनच्यांग, शीत्सांग और आंतरिक मंगोलिया में होटलों की खोज में भी साल-दर-साल 60 की वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment