जो विश्वभारती विश्वविद्यालय पर विवाद कर रहे हैं, पहले संस्थान और कुलपति को स्वायत्तता दें: राज्यपाल धनखड़
विश्वभारती विश्वविद्यालय पर हो रहे विवादों पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी गेंदों को क्रिकेट में नहीं खेला जाता है और सभी गेंदों को बख्शा भी नहीं जाता है.
कोलकाता:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधन के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तरफ से हो रहे विवादों के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता सरकार पर निशाना साधा है. विश्वभारती विश्वविद्यालय पर हो रहे विवादों पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी गेंदों को क्रिकेट में नहीं खेला जाता है और सभी गेंदों को बख्शा भी नहीं जाता है.
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि विश्वभारती विश्वविद्यालय को जो लोग विवाद में डालना चाहते हैं, मैं उनसे संस्थान और कुलपति को पूर्ण स्वायत्तता देने की अपील करता हूं.
Not all balls are meant to be played in the game of cricket & not all balls are meant to be spared...Those who want to put Visva Bharati University into controversy, I appeal them to give total autonomy to institution & Vice-Chancellor: Jagdeep Dhankhar, Governor, West Bengal pic.twitter.com/7xwgb9mRAE
— ANI (@ANI) December 24, 2020
उन्होंने आगे कहा कि यदि आप जनता की भलाई के लिए सकारात्मक तरीके से योगदान करना चाहते हैं, लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, संविधान में विश्वास बहाल करना और सभी के ऊपर कानून का शासन रखना चाहते हैं, तो हर गेंद को न खेलें। उन्होंने कहा की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी नो बॉल की श्रेणी में है.
प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फेरेंसिंग के जरिये शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरा होना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है. विश्व भारती, मां भारती के लिए गुरुदेव के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो सपना देखा था, उस सपने को मूर्त रूप देने के लिए देश को हमेशा ऊर्जा देने वाला, यह एक आराध्य स्थल है. हमारा देश, विश्व भारती से निकले संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य