यूपी में इंसाफ मांगने वाली लड़कियों को बनाया जाता है आरोपी: ममता बनर्जी
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो वे मुझे चुनौती दे सकते हैं और इन 11 वर्षों में मैंने जो किया है उसका सामना कर सकते हैं।
नई दिल्ली:
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो वे मुझे चुनौती दे सकते हैं और इन 11 वर्षों में मैंने जो किया है उसका सामना कर सकते हैं. मेरे खिलाफ बात करने, गुमराह करने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है. पश्चिम बंगाल CM ने कहा कि बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। यूपी में आज लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता. मैं अपने लड़के-लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती, अगर वे दोषी हैं। लेकिन कुछ लोग फर्जी वीडियो फैलाते हैं.
बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। यूपी में आज लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। मैं अपने लड़के-लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती, अगर वे दोषी हैं। लेकिन कुछ लोग फर्जी वीडियो फैलाते हैं: पश्चिम बंगाल CM pic.twitter.com/6nygu93SSt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2022
आपको बता दें कि यूपी के ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी से थाने में दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पूरे मामले एसएचओ तिलकधारी सरोज को सस्पेंड करने के बाद अब पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है. ललितपुर एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को आरोपी एसएचओ के फोन की लोकेशन प्रयागराज में मिली थी.एडीजी कानपुर जोन ने मामले की जांच डीआइजी झांसी को देकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है.
कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की संलिप्तता के बाद पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया. बुधवार सुबह एडीजी ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने डीआईजी जोगेंद्र कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां