उत्तराखंड: रोडवेज बसों की हड़ताल आज से, दीपावली पर बढ़ने वाली है दिक्कत

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के पहिए आज रात 12 बजे के बाद रुक जाएंगे. उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है.

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के पहिए आज रात 12 बजे के बाद रुक जाएंगे. उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है.

author-image
Yogendra Mishra
New Update
उत्तराखंड: रोडवेज बसों की हड़ताल आज से, दीपावली पर बढ़ने वाली है दिक्कत

प्रतीकात्मक फोटो।( Photo Credit : News State)

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के पहिए आज रात 12 बजे के बाद रुक जाएंगे. उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश परिवन निगम के कर्मचारियों ने उनकी हड़ताल का समर्थन किया है. समर्थन के साथ ही उत्तराखंड जाने वाली यूपी की 1500 बसों का संचालन भी ठप रहेगा. अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर हल्दव्नी में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई.

Advertisment

यह भी पढ़ें- उपचुनाव खत्‍म होते ही उत्‍तर प्रदेश में 7 IAS, 14 PCS के तबादले, देखें कौन कहां गया

वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति परिवहन निगम प्रबंधन की असंवेदनशीलता के चलते हड़ताल का ऐलान करना पड़ रहा है. इस बैठक में उत्तरांचल रोडवेज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे. गढ़वाल में हुई बैठक में मंडलीय महामंत्री केपी सिंह मौजूद रहे. बैठक में फैसला लिया गया है कि रात 12 बजे के बाद बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा.

दीपावली से पहले बढ़ेगी दिक्कत

दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम के कर्मियों की हड़ताल से लाखों यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा. रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन ठप किए जाने के बाद यात्रियों के लिए बस ही एक सहारा थीं. कर्मचारियों की हड़ताल अगर हो गई तो लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा.

ये है मांग

  • कर्मचारियों की मांग है कि सितंबर का बेतन भुगतान किया जाए.
  • पहले की तरह दीपावली पर बोनस दिया जाए.
  • चार साल के बकाया ओवरटाइम का भुगतान किया जाए.
  • वित्तीय घोटाले में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई हो.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

hindi news Uttarakhand News uttar-pradesh-news latest-news
Advertisment