Union Budget 2026: उत्तराखंड सीएम ने की बजट की प्रशंसा, कहा- पूरे देश के साथ-साथ ये हमारे लिए भी लाभकारी

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में रविवार को बजट पेश किया, जिसकी उन्होंने सराहना की है. उन्होंने इस बजट को लाभकारी बताया है.

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में रविवार को बजट पेश किया, जिसकी उन्होंने सराहना की है. उन्होंने इस बजट को लाभकारी बताया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में रविवार को देश का बजट पेश किया. उन्होंने बजट में कई बड़े ऐलान किए. केंद्रीय बजट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने देश के बजट 2026-27 की सराहना की. सीएम धामी ने कहा कि ये बजट देश और राज्य के विकास को नई दिशा देगा. ये बजट सभी वर्गों के अवसरों को बढ़ाने वाला है. बजट में सरकार ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने, आर्थिक विकास तेज करने और सबका साथ-सबका विश्वास सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Advertisment

सीएम ने विकास उन्मुखी और समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, वंचितों, पिछड़ा वर्ग और छोटे उद्यमियों पर विशेष दिया गया है. 

उत्तराखंड के लिए लाभकारी

सीएम ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, अवसंरचना और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. ये पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी होगा. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. 

बजट में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की प्लानिंग है. उत्तराखंड के पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर फोकस किया है. विकास के लिए ये आवश्यक है. किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और एमएसएमई के लिए बजट का प्रावधान प्रदेश की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. सीएम ने कहा कि बजट में पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्र में किए गए निवेश से राज्य और देश दोनों का दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किया जाएगा.   

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह सहयोग करेगी. ये बजट सिर्फ देश की आर्थिक ताकत ही नहीं बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी समान रूप से विकसित करने के अवसर देगा.  

Uttarakhand pushkar singh dhami
Advertisment