हरिद्वार में राहुल प्रियंका गांधी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार में राहुल प्रियंका गांधी सेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार में राहुल प्रियंका गांधी सेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई है।

author-image
Mohit Sharma
New Update
Rahul Priyanka Gandhi Sena

Rahul Priyanka Gandhi Sena ( Photo Credit : सांकेतिक तस्वीर)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार में राहुल प्रियंका गांधी सेना ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई है। कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना के 800 से ज्यादा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा है कि हमारा मकसद कांग्रेस की विचारधारा पूरे देश में फैलाना है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सोच देश को बचाना बताना है। साथी चुनावी राज्यों में हम कांग्रेस की सियासी जमीन को और मजबूत करने में अपनी ताकत लगाएंगे। कार्यकारिणी की मीटिंग 20 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक चलेगी। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में कांग्रेस के घोषणा पत्र में राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के 10 मुद्दों को शामिल करने का प्रस्ताव पास करवाया जाएगा।

Advertisment

राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग के मुख्य एजेंडा इस प्रकार हैं -
1 - राहुल गाँधी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए। इस पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होगा।

2 - राहुल प्रियंका गाँधी सेना का मानना हैं कि देश का प्रधानमंत्री गाँधी परिवार से हो। इस उद्देस्य को हासिल करने के लिए देशव्यापी अभियान पर चर्चा।

3 - कांग्रेस की विचारधारा को घर - घर पहुंचाने व बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा।

4 - ईवीएम से भारत की राजनीती को नुकसान पर चर्चा।

5 -पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराए इस रणनीति पर चर्चा।

6 -मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान के नुकसान पर चर्चा।

7 - बढ़ती महंगाई, गिरती जीडीपी ,महिला सुरक्षा, बेरोजगारी पर चर्चा।

8 - गठबंधन की राजनीती से कांग्रेस को नुक्सान व कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ें।

9 -तीनो काले कृषि कानूनों की वापसी व मोदी सरकार कि किसान विरोधी नीतियों पर चर्चा।

10 -मोदी सरकार की असफल विदेश नीति पर चर्चा ,क्यों बार बार चीन भारत की सीमा में दाखिल हो रहा हैं।

Source : MOHIT RAJ DUBEY

priyanka-gandhi-vadra Rahul Priyanka Gandhi Sena
      
Advertisment