Jammu Rains: माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड, अब तक पांच लोगों की मौत

Jammu Rains: जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा सामने आया है. यहां अर्धकुवारी में बने एक भोजनालय के करीब लैंडस्लाइड हुआ. इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस दौरान बचाव कार्य जारी है.

Jammu Rains: जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा सामने आया है. यहां अर्धकुवारी में बने एक भोजनालय के करीब लैंडस्लाइड हुआ. इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस दौरान बचाव कार्य जारी है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
landslide in mata vaishno devi

landslide in mata vaishno devi Photograph: (social media)

Jammu Rains: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गई है. इस दौरान कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि अर्धकुवारी में बने एक भोजनालय के करीब यह लैंडस्लाइड की घटना हुई है. इस दौरान कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस दौरान बचाव कार्य जारी है. एक अधिकारी  ने जानकारी दी कि ये क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर सूचना दी गई है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के करीब हुई है. कई लोगों के घायल होने की संभावना है. इस हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई. 

Advertisment

छह यात्रियों को गंभीर चोटें

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुवारी में भोजनायल के करीब जब   लैंडस्लाइड हुई तो उस दौरान घटनास्थल पर 12 से 15 यात्री मौजूद थे. इनमें से 6 यात्रियों को गंभीर चोटें लगी हैं. 

डोडा में फटाने के बाद भारी तबाही 

भारी बरसात के कारण जम्मू के विभिन्न भागों में स्थिति गंभीर है। जम्मू संभाग में करीब सभी नदियां और नाले  खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही   रोक दी गई है। डोडा में बादल फटने के कारण कई जगहों पर पहाड़ खिसक गए। अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निदेश दिया। 

Devotees in Mata Vaishno Devi Temple vaishno devi Jammu Rains Landslide
Advertisment