रेप के आरोप में उत्तराखंड का पूर्व मंत्री मसूद मदनी गिरफ्तार

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी को पुलिस ने रेप के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के सगे भाई हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी को पुलिस ने रेप के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के सगे भाई हैं।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
FIR Against famous doctor for Raping intern in Khera

मसूद मदनी (फाइल फोटो)( Photo Credit : फोटो- IANS)

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी को पुलिस ने एक महिला से रेप करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के सगे भाई हैं। वह उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी की सरकार में राज्यमंत्री थे. देवबंद थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के जींद जनपद की रहने वाली महिला ने मसूद मदनी के खिलाफ देवबंद कोतवाली में शुक्रवार शाम को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था।

Advertisment

नि:संतान महिला का आरोप था कि संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए वह काफी समय पहले पिरान कलियर गई, जहां पर उसकी मुलकात मसूद मदनी से हुई। मसूद मदनी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी दवा से उसकी इच्छा पूरी होगी।

महिला का आरोप है कि मदनी उसे झांसा देकर देवबंद ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और शनिवार तड़के मसूद मदनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद देवबंद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर, इस मामले में महमूद मदनी ने कहा, 'हमारे भाई को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।'

और पढ़ें: त्रिवेंद्र रावत ने ली उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी रहे मौजूद

Source : IANS

Masood Madani Former minister rape case Uttarakhand
      
Advertisment