देहरादून में आप पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा, 101 फुट लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

इस यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है. तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है.

इस यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है. तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है.

author-image
Sunder Singh
New Update
tiranga yatra

file photo( Photo Credit : News Nation)

इस यात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है.  तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है. उन्होंने आगे कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने आवाहन किया है कि, हर आदमी के हाथों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए. इसी कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है, और मुझे उम्मीद है कि हम सब तिरंगे के सम्मान के लिए संकल्प बंद होंगे. आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है.

Advertisment

यह भी पढ़ें : अब वंदेभारत ट्रेन में नहीं खा सकेंगे नॅानवेज, IRCTC ने लगाई रोक

आनन्द ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी ने फहराया है ,उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है. उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है. हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे. इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया.

इस तिरंगा यात्रा में जोत सिंह बिष्ट, उमा सिसोदिया, डिंपल सिंह ,आजाद अली ,रविंद्र आनंद ,डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन, मुकेश पांडे ,डीके पाल, नितिन जोशी, राधा सिंह ,सुधा पटवाल ,सुरेश सैनी ,राजू मौर्य, विजय सिंह पवार , कासिम चौधरी ,पंकज अरोड़ा ,प्यारा सिंह ,भजन सिंह, अशोक सेमवाल, सागर हांडा,मंजू शर्मा, श्याम बाबू पांडे, रविंद्र चौधरी, किरण मंडरवाल, विशाल चौधरी ,समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

HIGHLIGHTS

  • आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन
  • अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में भी विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया
उत्तराखंड तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा remained the center of attraction 101 feet long tricolor AAP party yatra in Dehradun AAP party took out tricolor
      
Advertisment